तमिलनाडु चुनाव से पहले बड़ा दांव! विजय को BJP का ऑफर - 80 सीटें और डिप्टी CM पद

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी और अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी ने विजय को 80 सीटें और डिप्टी CM पद का प्रस्ताव दिया है. हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत में अभी भी सहमति नहीं बन पाई है.

Tamil Nadu Election 2026
Tamil Nadu Election 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है.

Read more!

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी विजय को अपने गठबंधन में शामिल करने के लिए बड़ा प्रस्ताव लेकर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी ने विजय की पार्टी को 80 विधानसभा सीटें देने की पेशकश की है. इसके साथ ही विजय को उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) बनाने का ऑफर भी दिया गया है.

हालांकि कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि विजय मुख्यमंत्री पद चाहते हैं. इसी मुद्दे को लेकर बातचीत में अड़चन आ सकती है.

बीजेपी क्यों चाहती है विजय का साथ

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला अक्सर बेहद करीबी होता है. कई बार 1-2 प्रतिशत वोटों का अंतर ही चुनाव के नतीजे बदल देता है.

बीजेपी की रणनीति यह है कि विजय की लोकप्रियता और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं. विजय का समर्थन मिलने पर पार्टी को राज्य में मजबूत बढ़त मिलने की उम्मीद है.

बातचीत में मध्यस्थता की कोशिश

बीजेपी इस डील को पक्का करने के लिए हर संभव रास्ता अपना रही है. बताया जा रहा है कि एक अन्य राज्य के उपमुख्यमंत्री इस पूरी बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. बीजेपी की इस दिलचस्पी के पीछे विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. रणनीतिकारों का मानना है कि तमिलनाडु के चुनावों में जीत-हार का अंतर बहुत कम रहता है. ऐसे में विजय का साथ बीजेपी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

पार्टी के भीतर उठ रहे सवाल

दूसरी तरफ, बीजेपी के साथ जाने की खबरों ने विजय की पार्टी के भीतर भी हलचल पैदा कर दी है. विजय के करीबी सलाहकारों को डर है कि इतनी जल्दी किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ जुड़ने से TVK की 'स्वतंत्र छवि' को नुकसान हो सकता है. विजय ने अपनी पार्टी को राज्य में द्रविड़ राजनीति के बीच एक 'तीसरे विकल्प' के तौर पर पेश किया है. अब देखना यह है कि विजय अपनी स्वतंत्र राह चुनते हैं या बीजेपी के 'कमल' के साथ हाथ मिलाते हैं.

    follow google news