टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स के निशाने पर थे रणबीर कपूर? बॉलीवुड एक्टर के बांद्रा वाले घर की हुई थी रेकी

दिव्येश सिंह

• 07:51 AM • 22 Oct 2026

Tiger Shroff Firing Case Update: क्या टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में रणबीर कपूर भी निशाने पर थे? सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उनके बांद्रा स्थित घर की रेकी की गई थी. जानिए सलमान खान और अक्षय कुमार की सुरक्षा, लॉरेंस गैंग कनेक्शन के दावे और पुलिस की जांच से जुड़े ताजा अपडेट.

Tiger Shroff Firing Case Latest Update
Tiger Shroff Firing Case Latest Update
Google CTA

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले की जांच लगातार जारी है और इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला था कि शूटर्स के निशाने पर टाइगर श्रॉफ नहीं बॉलीवुड के दूसरे बड़े सितारे थे. इसी कड़ी में अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टाइगर मामले के शूटर्स ने इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर के बांद्रा वाले घर की रेकी की थी. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

शूटर्स के निशाने पर थे रणबीर?

जब से पता चला कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स ने रणबीर कपूर के घर की भी रेकी थी, इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है. इसके अलावा रणबीर कपूर के फैंस भी खबर के बाद परेशान होने लगा. बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से ही इंडस्ट्री में एक अलग-सा डर का माहौल देखने को मिल रहा है. ऐसे में जांच के दौरान सामने आ रहे अपडेट्स ने सेलेब्रिटिज को और भी डरा दिया है. हालांकि अभी मामले की जांच जा रही है और आगे कई चौंकाने वाले और खुलासे देखने को मिल सकते है.

सलमान खान और अक्षय कुमार की सिक्योरिटी बढ़ी

इस हमले के पीछे लॉरेंस गैंग का कनेक्शन सामने आ रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और एहतियातन तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रही है. इसी वजह से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. क्योंकि सलमान खान पर कई बार अटैक हो चुके है और उनके घर के बाहर गोलियां भी चली है. इसके अलावा, जानकारी मिली है कि अक्षय कुमार भी अपनी सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट हो गए है. एक ओर जहां पुलिस उनकी सुरक्षा बढ़ा रही है तो वहीं दूसरी ओर उनके घर पर बुलेटप्रूफ कांच लगाए जा रहे हैं.

टाइगर पर क्यों और कैसे किया हमला?

जानकारी के मुताबिक, शूटर्स ने पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी थी. लेकिन वहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद उन्होंने अपना प्लान बदल लिया. उन्होंने फिर टाइगर श्रॉफ को अपने निशाने पर लिया. उन्होंने टाइगर की जानकारी खंगालनी शुरू की, जिसके बाद सोशल मीडिया पेजों से उन्हें मालूम पड़ा कि टाइगर हर रविवार को जुहू में फुटबॉल मैच खेलने जाते है. इस दौरान टाइगर काफी कम सिक्योरिटी के साथ रहते हैं. शूटर्स ने इसी के हिसाब से प्लान बनाया और जैसे ही मौका मिला उन्होंने टाइगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 

इस घटना की जिम्मेदारी अनिल पंडित ने ली, जिसे की लॉरेंस बिन्नोई का राइट हैंड भी कहा जाता है. उसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि, टाइगर को पहले ही सलमान खान के साथ काम ना करने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन वो बाज नहीं आए. इसके अलावा एक वॉयस नोट भी सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि, जो भी सलमान संग काम करेगा, अगला नंबर उसका ही होगा.

लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस

मामले में पुलिस काफी एक्टिव मोड में काम कर रही है. हमले के अगले ही दिन पुलिस ने राजस्थान के कोटा से 3 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल तीनों आरोपी मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की हिरासत में है. वहीं मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी फायरिंग के लिए हथियार सप्लाई के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो हरियाणा और दो यूपी के है.

Charchit Chehra: टाइगर-दिशा की क्या है 2016 वाली कहानी, जिसके बाद शुरू हुई दोनों की चर्चा? जानिए दोनों की पूरी स्टोरी