UP: करवाचौथ के पहले गजब हो गया, पत्नी ने किया ऐसा कांड...मुंह छुपाता फिर रहा पति

बृजेश उपाध्याय

• 06:57 PM • 20 Oct 2024

दरअसल पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. पति के पास छोड़ गई है अपने 2 बच्चे और कुछ खट्‌टी-मीठी यादें. पत्नी घर में रखी साी ज्वैलरी और कैश भी ले गई है. पति का कहना है कि दिवाली से पहले पत्नी ने दिवाला निकाल दिया है.

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पत्नी 13 साल से करती थी करवा चौथ का व्रत, इस बार भी तैयारी.

point

फिर पत्नी प्रेमी के साथ हुई फरार.

देश भर में करवा चौथ धूम-धाम से सेलिब्रेट हो रहा है. पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत कर रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में ऐसा हो गया कि पति करवा चौथ पर पत्नी के साथ व्रत सेलिब्रेट करने की जगह अपना मुंह छुपाता फिर रहा है. पति थाने के चक्कर काट रहा है क्योंकि पत्नी ने कांड ही कुछ ऐसा कर दिया है. 

Read more!

दरअसल पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. पति के पास छोड़ गई है अपने 2 बच्चे और कुछ खट्‌टी-मीठी यादें. पत्नी घर में रखी साी ज्वैलरी और कैश भी ले गई है. पति का कहना है कि दिवाली से पहले पत्नी ने दिवाला निकाल दिया है. उसने कहीं का नहीं छोड़ा. दो मासूमों के साथ पति भटक रहा है.  

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर इलाके में रहने वाले अमरनाथ नाम की शादी कई साल पहले बिरादरी की आशा से हुई थी. शादी के कुछ सालों तक तो सबकुछ ठीक रहा. कुछ महीने पहले अमरनाथ को जो पता चला उससे वो पूरी तरह से हिल गया. उसे पता चला कि पत्नी का चक्कर पड़ोसी से है. दोनों में विवाद भी हुआ. शादी के 13 साल बाद दो बच्चों की मां को गैर युवक में असली प्यार दिखा. 

अमरनाथ के लिए पत्नी रखती थी व्रत 

पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी शादी के बाद से हर साल करवा चौथ का व्रत जरूर रखती थी. इस साल भी उसने करवा चौथ की तैयारी शुरू कर दी थी. अचानक करवा चौथ से ठीक पहले पत्नी गायब हो गई. पति का कहना है कि पंचायत ने भी पत्नी को समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी और युवक के साथ बात करती रही.