पहलगाम अटैक पर आया डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान, बोले – 'बुरा हमला था लेकिन भारत...'

ललित यादव

26 Apr 2025 (अपडेटेड: Apr 26 2025 9:12 AM)

Donald Trump First Statement on Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे "बहुत बुरा" करार दिया.

NewsTak
Google CTA

Donald Trump First Statement on Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे "बहुत बुरा" करार दिया. ट्रंप ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा नया नहीं है, यह कई सौ साल पुराना विवाद है, लेकिन भारत और पाकिस्तान मिलकर इसे सुलझा सकते हैं. पहलगाम अटैक के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर कैमरे पर यह पहला बयान दिया है, इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पहलगाम अटैक की कड़ी निंदा की थी और इस घटना को लेकर पीएम मोदी से भी बात की थी. 

Read more!

ट्रंप ने पहलगाम अटैक पर क्या कहा

ट्रंप ने कहा, "मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं और कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं. कश्मीर का मुद्दा एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से. वह एक बुरा हमला था (आतंकवादी हमला). उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है." यह वैसा ही रहा है लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन यह हमेशा से रहा है."

भारत-पाक दोनों से करीबी संबंध

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बहुत करीब हूं. दोनों देशों के नेताओं को जानता हूं और मुझे भरोसा है कि वे खुद ही इस मसले को सुलझा लेंगे.” ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि सीमा पर तनाव नया नहीं है, ये हमेशा से रहा है, लेकिन समाधान की उम्मीद भी बनी रहती है.

पहलगाम हमले पर अमेरिका की कड़ी निंदा

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें सभी पर्यटक शामिल थे. इस हमले को लेकर अमेरिका ने पहले ही चिंता जताई थी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका, भारत के साथ मजबूती से खड़ा है.

यह भी पढ़ें: जिस कश्मीर विवाद को डोनाल्ड ट्रंप ने 1000 साल पुराना बताया आखिर वह कब शुरू हुआ था? पूरी कहानी जानें

मोदी से हुई थी ट्रंप की बातचीत

हमले के बाद ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात भी की थी. उन्होंने भारत को आतंक के खिलाफ हर संभव समर्थन देने की बात कही थी. ट्रंप ने कहा था कि इस जघन्य हमले के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: '30 साल से USA के लिए कर रहे हैं गंदा काम', PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला कड़वा सच! सामने आया वीडियो