Valentine Day 2026 पर खूब बिके कंडोम...इस शहर ने ऑर्डर में सबको पीछे छोड़ा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Valentine week sales report: फरवरी का महीना कपल्स के लिए खास होता है. इस दौरन कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं. इस पर Instamart की एक रिपोर्ट सामने आई है. इसके अनुसार वैलेंटाइन वीक में पारंपरिक गिफ्ट्स से ज्यादा इंटिमेसी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की डिमांड देखी गई.

Valentine day 2026
Valentine day 2026 (प्रतीकात्मक फोटो)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Valentine Condom Sales Report 2026: फरवरी का महीना प्रेमी जोड़ों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, खासकर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे. इस दिन तक पहुंचने से पहले लोग पूरा वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं. इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे से हो जाती है. इसके बाद फिर, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे को सेलिब्रेट करते हुए वैलेंटाइन डे आता है. बता दें कि इस पूरे महीने कपल्स में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. इसी वजह से इन दिनों गिफ्ट्स की बिक्री भी काफी बढ़ जाती है.

Read more!

इस महीने पहले जहां वैलेंटाइन वीक में दिनों के हिसाब से टेडी, फूल, चॉकलेट आदि ज्यादा बिकते थे लेकिन अब इसकी जगह कंडोम और दूसरे सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री तेजी से बढ़ गई है. इसका पता डिलीवरी कंपनी इंस्टामार्ट की एक रिपोर्ट से चला. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2005 की तुलना में इन प्रोडक्ट्स की बिक्री में काफी बड़ा उछाल देखा गया है.

इंस्टामार्ट की रिपोर्ट में क्या सामने आया?

आजकल शहरों में लोग लगभग हर चीज ऑनलाइन मंगाने लगे हैं. ऐसे में इंस्टामार्ट की लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की जबरदस्त डिमांड रही. लोगों ने इन प्रोडक्ट्स को खूब ऑर्डर किया. रिपाेर्ट में इन प्रोडक्ट्स की बिक्री में शॉकिंग आकंड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट बताया गया है कि इस वैलेंटाइन डे पर इन प्रोडक्ट्स के ऑर्डर 2025 के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा दर्ज किए गए.

वैलेंटाइन डे 2026 पर लोगों ने और क्या-क्या मंगाया?

रिपोर्ट के मुताबिक कंडोम से लेकर दूसरे इंटिमेसी प्रोडक्ट्स या इस इस कैटेगरी आने वाली चीजों की डिमांड बीते साल के मुकाबले हर साल करीब तीन गुना बढ़ रही है. पहले जहां लोग इन चीजों पर बात करने से खुलकर बात नहीं करते थे, लेकिन अब साफ दिख रहा है कि सोच बदल रही है और इसे पहले जैसा टैबू नहीं माना जा रहा.

ब्यूटी और पर्सनल केयर की भी खूब डिमांड

इस वीक पर इंटिमेसी प्रोडक्ट्स के साथ ही ब्यूटी और पर्सनल केयर आइटम भी जमकर बिके. इसमें बाथ, बॉडी और मेकअप से जुड़े सामान वैलेंटाइन कार्ट में सबसे ज्यादा नजर आए. रिपोर्ट के अनुसार कटक के एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 15,093 रुपये का मेकअप खरीदा. वही सूरत के एक ग्राहक ने 10,845 रुपये के हेयर केयर, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स मंगवाए.

चॉकलेट-टेडी की चमक बरकरार, कार्ड्स में बेंगलुरु आगे

चॉकलेट और टेडी की डिमांड भी कम नहीं रही. कोलकाता में एक शख्स ने 25 हजार रुपये की चॉकलेट ऑर्डर की. टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568 प्रतिशत की उछाल दर्ज हुई. वैलेंटाइन कार्ड्स के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: महंगे गिफ्ट्स छोड़िए! पार्टनर को दीजिए ये सरप्राइज...रोमांटिक बन जाएगा दिन!

    follow google news