अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर गोलियां चला दीं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस वक्त होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थे. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को तुरंत पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT
कौन हैं कोल टॉमस
शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी बताया जा रहा है.
जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation (FBI) के मुताबिक हमलावर के पास शॉटगन थी. उसने डिनर हॉल के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश करते हुए एक सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चला दी. हालांकि एजेंट ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई.
मौके पर ही दबोचा गया आरोपी
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया. सामने आई तस्वीरों में उसे जमीन पर पेट के बल लिटाकर पकड़ा गया दिख रहा है. बताया जा रहा है कि उसके पास एक से अधिक हथियार भी थे.
होटल में तलाशी अभियान जारी
अब सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि इतनी सख्त सिक्योरिटी के बाद भी वह शख्स हथियार लेकर होटल के अंदर तक कैसे पहुंच गया. फिलहाल पूरे होटल की तलाशी ली जा रही है.
ट्रंप बोले- सुरक्षाकर्मियों की वजह से टला बड़ा खतरा
हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बात की. उन्होंने सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी की तारीफ करते हुए बताया कि हमलावर के पास एक से ज्यादा हथियार थे. ट्रंप ने कहा कि जिस एजेंट को गोली लगी, वह बिल्कुल ठीक है. उन्होंने हमलावर को 'मानसिक रूप से बीमार' बताया है. फिलहाल राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं.
ADVERTISEMENT


