पश्चिम बंगाल में सुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 35 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ...देखें पूरी लिस्ट!

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ है. कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री, 3 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्रियों को जगह दी गई है। जानिए किन नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह.

Suvendu Adhikari Cabinet Expansion
Suvendu Adhikari Cabinet Expansion

इंद्रजीत कुंडू

follow google news

पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत के बाद सुभेंदु सरकार लगातार एक्शन में दिखाई दे रही है. अब राज्य के व्यवस्था और सही ढंग से चलाने के लिए आज सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है. राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में आज 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. इस शपथ ग्रहण के साथ ही अब सुभेंदु कैबिनेट में कुल 41 मंत्री हो गए है. दरअसल 9 मई को मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने शपथ ली थी. आइए विस्तार से जानते है किन-किन मंत्रियों ने आज ली शपथ है.

Read more!

किन-किन नेताओं ने आज ली शपथ?

कोलकाता के नबन्ना में मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 35 मंत्रियों में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री बनाया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार के नए मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है और साथ ही युवा नेताओं को भी जगह दी गई है.

कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले मंत्रियों में दीपक बर्मन, तापस रॉय, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, कल्याण चक्रवर्ती, शरदवत मुखर्जी, डॉ. शंकर घोष, मनोज उरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वप्न दासगुप्ता, अरुण कुमार दास, अजय पोद्दार और दूधकुमार मंडल शामिल है.

वहीं राज्य मंत्री बनाए गए 19 मंत्रियों में जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गर्गी दास घोष, बिराज बिस्वास, दीपांकर जाना और सुमना सरकार शामिल है.

साथ ही स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बनाए जाने वाले नेताओं में डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय और राजेश महतो का नाम शामिल है.

11 मई को हुआ था विभागों का बंटवारा

4 मई को भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद 9 मई को सुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. फिर 11 मई को CM सुभेंदु ने विभागों का बंटवारा किया था. इस दौरान CM सुभेंदु अधिकारी ने गृह मंत्रालय और वित्त विभाग अपने पास रखा. वहीं निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया था.

बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन मंत्रालय सौंपा गया तो अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और नगर निकाय विभाग दिया गया था. अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता विभाग तो क्षुदीराम टूडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हालांकि अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद एक बार फिर विभागों का बंटवारा होगा.

    follow google news