West Bengal Govt Formation LIVE: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है. राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है और सत्ता की कमान संभालने की तैयारी अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं. उनके शहर पहुंचते ही राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है. थोड़ी ही देर में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होगी, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों के साथ विमर्श कर नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी. इस बैठक पर न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यहाँ से राज्य के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय होगा.
प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. जानकारी के अनुसार, नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कोलकाता के प्रमुख स्थलों को सजाया जा रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के कई दिग्गज मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं. अगले कुछ घंटे बंगाल की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय करेंगे.
पल-पल की ताजा खबरों और विशेष कवरेज के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें...
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 05:10 PM • 08 May 2026
West Bengal CM Face LIVE Updates: कौन होंगे 2 उप-मु्ख्यमंत्री?
West Bengal Government Formation LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में कल यानी 9 मई को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. कहा जा रहा कि रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल में से किसी एक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, वहीं दूसरा डिप्टी सीएम दार्जिलिंग के इलाके से हो सकता है.
- 04:54 PM • 08 May 2026
West Bengal Government Formation LIVE: अमित शाह ने किया ये बड़ा ऐलान!
West Bengal Govt Formation LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई. 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है. मैं सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं.'
- 04:41 PM • 08 May 2026
West Bengal Government Formation LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता!
West Bengal Government Formation LIVE: बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी विधायक दल के नेता चुन लिए गए है. इसके साथ ही वे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे और कल 11 बजे शपथ लेंगे.
- 04:23 PM • 08 May 2026
West Bengal government formation news LIVE: सीएम चेहरे के ऐलान से पहले अग्निमित्रा पॉल ने दिया ये बयान
LIVE West Bengal Govt Formation: पश्चिम बंगाल में कल भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है. इससे पहले आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है, जिसमें नेता चुना जाएगा और वहीं मु्ख्यमंत्री बनेगा. इससे पहले भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि, 'बंगाल को जो 50 साल से कुछ नहीं मिला आज उस बंगाल को हम सब कुछ देंगे और महिला का सम्मान, सबकी सुरक्षा वापस देना हमारी जिम्मेदारी है और हमारा ये वादा है पीएम मोदी का वादा है हम लोग पीएम मोदी और भाजपा के सैनिक है इससे ज्यादा हमें कोई और उम्मीद नहीं है सिर्फ डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हो गया है.'
- 04:12 PM • 08 May 2026
West Bengal CM Face LIVE Updates: सीएम चेहरे के नाम पर लग गई मुहर!
West Bengal Government Formation LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में सीएम चेहरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य उनके नाम का प्रस्ताव रखेंगे. अब बस औपचारिक ऐलान ही बाकी है.
- 04:06 PM • 08 May 2026
West Bengal Government Formation LIVE Updates: कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री?
West Bengal Government Formation LIVE: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के कवायद के साथ मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी चर्चाएं काफी तेज है. इस रेस में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है. वहीं उनके अलावा दिलीप घोष का नाम भी आगे है. महिला चेहरे की बात करें तो अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम भी रेस में है.
- 03:58 PM • 08 May 2026
West Bengal Government Formation LIVE Updates: बीजेपी नेता निशित प्रमाणिक ने सीएम को लेकर दिया बड़ा बयान
West Bengal Government Formation LIVE: पूर्व केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक ने अपने हालिया बयान से बंगाल की राजनीति में खलबली मचा दी है. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि वह बंगाल की कमान एक ऐसे नेतृत्व के हाथ में देखना चाहते हैं, जिसने ममता बनर्जी को दो बार पटखनी दी हो.
- 03:49 PM • 08 May 2026
West Bengal CM Face LIVE Updates: डिप्टी सीएम को लेकर आया नया फॉर्मूला!
West Bengal Government Formation LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के बीजेपी सरकार में 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते है. इसी बीच सूत्रों की मानें तो एक डिप्टी सीएम महिला होगी, तो वहीं दूसरा पद किसी पुरुष को दिया जा सकता है.
- 03:43 PM • 08 May 2026
West Bengal New Government Formation LIVE: 9 मई को कितने बजे होगा शपथ?
West Bengal CM Face LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में नई सरकार को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे है. इसी बीच शपथ ग्रहण का शेड्यूल भी सामने आया है, जिसके मुताबिक कल 11 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा.
- 03:17 PM • 08 May 2026
West Bengal government formation news LIVE: पश्चिम बंगाल में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम
LIVE West Bengal Govt Formation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है. इसी बीच अमित शाह भी कोलकाता पहुंच चुके है और अब थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक शुरू होने वाली है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में दो सीएम होंगे.
ADVERTISEMENT


