बंगाल में फिर सियासी बवाल: हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर फूटा

पश्चिम बंगाल के हुगली में चंडीतला थाने के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. अपने गिरफ्तार साथियों की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर इस दौरान हमला हुआ, जिससे उनके सिर में चोट आई है.

west bengal
west bengal

अनुपम मिश्रा

follow google news

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला हुगली जिले का है, जहां चंडीतला थाने के ठीक सामने TMC और BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस हिंसक झड़प के दौरान TMC के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है.

Read more!

कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, TMC कार्यकर्ता अपने गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन (डिपुटेशन) सौंपने जा रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों को देखकर 'चोर-चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग हिंसक झड़प में बदल गई.

सांसद कल्याण बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

इस हंगामे के बीच TMC सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल हो गए. उनके सिर पर चोट लगी, जिसके बाद वे सिर पर भीगा हुआ रुमाल रखे नजर आए. मीडिया से बात करते हुए कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने थाने जा रहे थे, तब उन पर सोची-समझी रणनीति के तहत हमला किया गया.

मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात

थाने के बाहर बढ़ते बवाल को देखते हुए प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया. स्थिति को काबू में करने के लिए चंडीतला थाने के सामने भारी संख्या में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल इलाके में सुरक्षा कड़ी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    follow google news