पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, इन नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं सीटें

West Bengal Rajya Sabha By Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने राज्यसभा की तीन खाली सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. ये सीटें TMC नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि इन सीटों पर कौन पहुंचेगा और क्या बंगाल की सियासत में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है.

Rajya Sabha Bye Election
Rajya Sabha Bye Election
Google CTA

West Bengal Rajya Sabha Election: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इन सीटों पर आगामी 24 जुलाई 2026 यानी शुक्रवार के दिन वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन के अनुसार मतदान का प्रोसेस सुबह 9 बजे से शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा. आपको बता दें  कि राज्य में तीन राज्यसभा मेंबरर्स ने इस्तीफा दिया था, इसके बाद से ये सीटें खाली चल रही थीं. ऐसे में अब इन सिटों पर चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Read more!

जानें किस किस ने दिया था इस्तीफा?

आपको बता दें कि इन तीन सीटों पर TMC के तीन सांसदों का इस्तीफा दे दिया है. इनमें सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने शामिल हैं. ऐसे में ये सिटें सीटें खाली चल रही थीं अब आयोग ने इन्हें भरने के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है. इस ऐलान के बाद अब बंगाल की सियासत एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

सुखेंदु शेखर रॉय ने क्यों छोड़ा ममता का साथ

सुखेंदु शेखर रॉय ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते हैं. सबसे पहले 8 जून को राज्यसभा सदस्यता और TMC दोनों से ही सुखेंदु ने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे. सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी में कथित भ्रष्टाचार महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सीधे सवाल उठाए.  सुखेंदु ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है और विवादित लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है.

सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद बीजेपी में जाने की अटकलें

सुखेंदु शेखर के इस्तीफे के ठीक दो दिन बाद यानी 10 जून को सुष्मिता देव ने भी TMC छोड़ने का ऐलान कर दिया. इसके तुरंत बाद सुष्मिता देव ने दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं और बीजेपी उन्हें असम से राज्यसभा भेज सकती है.

यह भी पढ़ें: बिहार, एमपी और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल