हावड़ा: साड़ियों के ढेर में दुबका था TMC नेता, पुलिस ने खींचकर निकाला बाहर; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

अनुपम मिश्रा

• 03:03 PM • 07 Jun 2026

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस ने टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए नेताजी कपड़े की दुकान में साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गए थे. उन पर सरकारी आवास योजना में भ्रष्टाचार (कट मनी) और चुनावी हिंसा के गंभीर आरोप हैं। उनकी गिरफ्तारी का वीडियो वायरल है.

west bengal
west bengal
Google CTA

पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक बेहद फिल्मी नजारा सामने आया है. यहाँ गिरफ्तारी से बचने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक नेता साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गया. हालांकि, उसकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई और पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

यह घटना हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर की है. यहां के स्थानीय टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के खिलाफ जनता में भारी गुस्सा था. ग्रामीणों ने उन पर सरकारी आवास योजना में 'कट मनी' (कमीशन) लेने और लोगों से जबरन वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए थे.

साड़ियों के पीछे छिपे 'माननीय'

जब पुलिस टीम ब्रह्मानंद को गिरफ्तार करने पहुंची तो वे वहां से गायब मिले. तलाशी के दौरान पुलिस एक कपड़े की दुकान के स्टोररूम में पहुंची. वहां साड़ियों का एक बड़ा अंबार लगा था. पुलिस को शक हुआ और जैसे ही साड़ियों के बंडल हटाए गए, नेता जी उसके नीचे दबे हुए मिले. पुलिस ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया.

पुराने केसों में भी थी तलाश

सूत्रों के अनुसार, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर केवल भ्रष्टाचार के ही नहीं बल्कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में शामिल होने के भी आरोप हैं. पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी. फिलहाल पुलिस कट मनी और हिंसा से जुड़े सभी मामलों की बारीकी से जांच कर रही है.