कांग्रेस से कनेक्ट कॉल...ममता ने अभिषेक बनर्जी को काम पर लगाया

NewsTak Web

• 01:37 PM • 15 Feb 2025

महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की हार ने विपक्ष की राजनीति में राहुल गांधी के लिए प्रेशर बनाया हुआ था. दिल्ली में भी कांग्रेस की हार हुई लेकिन इस हार ने राहुल गांधी को बड़ा रिलीफ दिया.

Google CTA

महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की हार ने विपक्ष की राजनीति में राहुल गांधी के लिए प्रेशर बनाया हुआ था. दिल्ली में भी कांग्रेस की हार हुई लेकिन इस हार ने राहुल गांधी को बड़ा रिलीफ दिया. रिलीफ इसलिए कि अपना चुनाव हारकर भी कांग्रेस आप की हार में हिस्सेदार बनी. कांग्रेस को साथ लेने में केजरीवाल ने कतई इंटरेस्ट नहीं दिखाया. इंडिया अलायंस की ज्यादातर पार्टियों ने कांग्रेस के रहते आप का समर्थन किया. नतीजे आए तो साफ दिखा कि केजरीवाल ने जिस पार्टी को इग्नोर किया उसने कम से कम 13 सीटों पर बढ़िया से डैमेज कर दिया.

Read more!