Iqra Hasan वकील कपिल सिब्बल को लेकर पहुंची कोर्ट, CJI ने ऐसा कहा कि खूब हो रही चर्चा

राजू झा

15 Feb 2025 (अपडेटेड: Feb 15 2025 1:50 PM)

Places Of Worship Act को लेकर पिछले कई सालों से विवाद रहा, जो भी सुप्रीम कोर्ट के जज आए, उन सबकी अपनी-अपनी अलग-अलग राय रही।

Google CTA

 

Read more!

Places Of Worship Act को लेकर पिछले कई सालों से विवाद रहा, जो भी सुप्रीम कोर्ट के जज आए, उन सबकी अपनी-अपनी अलग-अलग राय रही। लेकिन Places Of Worship Act का मुद्दा एक बार फिर अचानक से तब उठा जब यूपी के संभल में शाही मस्जिद को लेकर बवाल हुआ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, तो याचिकाओं की लंबी लाइन लग गई। यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों से Places Of Worship Act को लेकर याचिकाएं आने लगी। सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ सभी याचिकाओं को लेकर सुनवाई की बात कही।