रांची के ओरमांझी से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस गई. बंदरिया के दुकान में पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई. बताया जा रहा है कि बंदरिया दुकान के अंदर पहुंचने के बाद काफी देर तक वहीं घूमती रही. इसके बाद वह दुकान में ही आराम से बैठ गई और कुछ देर बाद सोती हुई नजर आई. बंदरिया को इस तरह शराब की दुकान के अंदर देखकर लोग हैरान रह गए.
ADVERTISEMENT
शराब की बोतल से पी शराब
जानकारी के मुताबिक, बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की एक बोतल से शराब भी पी ली. शराब पीने के बाद वह दुकान के अंदर ही सो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बंदरिया दुकान के अंदर बैठी दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले बंदरिया ने एक व्यक्ति को घायल भी किया था. इसके बाद इलाके में बंदरिया को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई थी.
रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा
बंदरिया के वाइन शॉप में घुसने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने बंदरिया को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की. रेस्क्यू के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बंदरिया और आसपास मौजूद लोगों को किसी तरह का नुकसान न हो.
ओरमांझी की इस घटना की इलाके में काफी चर्चा है. शराब की दुकान में बंदरिया के घुसने और बोतल से शराब पीने का मामला लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

