गुजरात के वापी में एक अजूबा देखने को मिला है. यहाँ एक फैक्ट्री में निकला सांप अचानक बेहोश हो गया. उसकी सांसें थमने लगी थीं और शरीर में कोई हलचल नहीं थी.
ADVERTISEMENT
तभी वहाँ मौजूद संजय पवार नाम के शख्स आगे आए. उन्होंने बिना डरे सांप के मुंह में अपने मुंह से हवा भरी और उसे CPR दिया. कुछ ही देर में चमत्कार हुआ और सांप के शरीर में हरकत होने लगी. इस तरह संजय की सूझबूझ से बेजुबान सांप की जान बच गई.
बताया जा रहा है कि यह सांप जहरीला नहीं था. आमतौर पर लोग सांप को देखते ही भाग खड़े होते हैं, लेकिन संजय की इस दयादिली ने सबका दिल जीत लिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

