Vice president election: सोनिया, राहुल, प्रियंका ने किया मतदान, राहुल का दिखा गजब अंदाज

न्यूज तक

• 07:03 PM • 09 Sep 2025

Vice president election

Google CTA

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है. सबसे पहला वोट पीएम मोदी ने डाला उसके बाद एक-एक करके दिग्गज नेता सांसद वोट डालते हुए नजर आए. वोटिंग के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला. राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ नजर आए और साथ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे. इसके बाद राहुल गांधी तेजी से आगे बढ़े. वहां मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रास्ता बताया और फिर राहुल आगे चलकर मतदान करके आए. उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मैं जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हूं. 

Read more!