सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट पर काम करने वाली हाउसकीपिंग वर्कर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. महिला वर्कर्स रोती हुई नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि उड़ानों का संचालन दूसरे एयरपोर्ट से शुरू होने के बावजूद उन्हें नौकरी और वेतन को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया गया है. सभी वर्कर्स में नौकरी और वेतन को लेकर भारी चिंता है. उनका कहना है कि उम्र के कारण अब उन्हें नौकरी मिलना भी मुश्किल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
दरअसल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से रविवार आधी रात के बाद उड़ान संचालन बंद कर दिया गया. सोमवार से सभी फ्लाइट सेवाएं अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हो गईं. एयरपोर्ट शिफ्ट होने के बाद पुराने एयरपोर्ट के कर्मचारियों में नौकरी और वेतन को लेकर चिंता है.
अब तो नौकरी मिलना भी मुश्किल- सुनीता
15 साल से एयरपोर्ट पर काम कर रहे हाउसकीपिंग कर्मचारी गंडिति रामू ने कहा कि उन्हें अपने भविष्य की चिंता है. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक नौकरी या वेतन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. एक अन्य कर्मचारी सुनीता ने कहा कि कई कर्मचारियों के परिवार हैं और नई नौकरी मिलना मुश्किल हो रहा है.
हाउसकीपिंग वर्कर सुनीता कहती हैं, "हमें कोई पैसा या नौकरी का ऑफर नहीं मिला है. हम सभी के परिवार और बच्चे हैं. हमारी हालत बहुत खराब है. हमारे पास खाना, पानी या रहने की जगह नहीं है. सभी स्टाफ सदस्य रो रहे हैं... उन्होंने कहा कि वे पिछले 15 दिनों की सैलरी नहीं देंगे. उम्र की वजह से हमें दूसरी नौकरी नहीं मिल पा रही है."
हाउसकीपिंग वर्कर गंडिती रामू कहते हैं- "मैं यहां 15 साल से काम कर रहा हूं... यहां एयरपोर्ट का ऑपरेशन बंद हो रहा है और अब हमारे साथ खड़े होने वाला कोई नहीं है. हमने अधिकारियों और अपनी कंपनी के मैनेजमेंट से बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. मैंने नारा लोकेश और सिविल एविएशन मिनिस्टर से गुहार लगाई. उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे,' और चले गए. मैं पीएम मोदी से गुजारिश करता हूं कि वे हमारी समस्याओं पर ध्यान दें और हमारी मदद करें. एयरपोर्ट डिपार्टमेंट कोई जवाब नहीं दे रहा है और अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. मैनेजमेंट हमारी समस्याओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और न ही नारा लोकेश, डिप्टी सीएम, चंद्रबाबू नायडू या सिविल एविएशन मिनिस्टर कोई जवाब दे रहे हैं."
घूसखोर रेल अफसर के घर CBI का धावा: अलमारी खोलते ही उड़े होश, 77 लाख कैश और 14 लाख के गहने जब्त
ADVERTISEMENT

