पत्रकार ने वक्फ के मुद्दे पर जेडीयू नेताओं से जैसे ही तीखा सवाल पूछा तो उन्होंने मामले को उलझता देखा और प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए. जेडीयू ने पार्टी में अंदरखाने वक्फ बिल के खिलाफ आवाज उठने की चर्चाओं के बीच मुस्लिम नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के वो 3 मुस्लिम नेता भी मौजूद थे जो पिछले कुछ दिन से लगातार वक्फ बिल का विरोध कर रहे थे, जब उनसे पीसी में मौजूदगी के बारे में पूछा और वक्फ को लेकर कुछ और सवाल पूछे गए तो वह आनन-फानन में उठकर चले गए. #WaqfBill #WaqfAmendmentBill