Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 12 सीटों के लिए पिछले दिनों नामांकन हुए थे. नामांकन की डेट समाप्त होने के बाद बीते दिन सभी 12 सीटों पर बिना वोटिंग हुए ही नतीजे भी घोषित हो गए. जानकारी के मुताबिक सभी सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ. बीजेपी के नौ, कांग्रेस एक, एनसीपी अजीत पवार एक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक उम्मीदवार की जीत हुई. आपको बता दें कि, असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो-दो सीट, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना था. इन सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवार नहीं होने पर सभी को निर्विरोध ही चुन लिया गया.
ADVERTISEMENT
कहा से कौन बना राज्यसभा सांसद?
- बीजेपी से असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली निर्विरोध निर्वाचित, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी की जीत.
- कांग्रेस के अभिषेक मनुसिंघवी तेलंगाना से राज्य सभा चुनाव जीते
- एनसीपी अजीत पवार के नितिन पाटिल चुनाव जीते
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार से निर्विरोध चुनाव जीते
अब क्या है राज्यसभा का गणित?
245 सदस्यों वाली राज्यसभा में अब वर्तमान में बीजेपी की संख्या बढ़ कर 96 पहुंच गई है. वहीं NDA की संख्या बढ़ कर 112 हो गई है. इसके साथ ही NDA को छह मनोनीत और एक निर्दलीय का भी समर्थन है. वैसे 245 सदस्यों की राज्य सभा में अभी आठ सीटें खालीं जिनमें चार जम्मू कश्मीर की और चार मनोनीत सदस्यों की सीटें है. इस तरह राज्य सभा में अब बहुमत का आंकड़ा 119 हो गया है. यानी अब NDA बहुमत के आंकड़े पर पहुंच गई है. यानी की अब बीजेपी को संसद से महत्वपूर्ण बिल पारित कराने के लिए बीजेडी, वायएसआर कांग्रेस, बीआरएस और एआईएडीएमके पर निर्भर नहीं रहना होगा.
दूसरी तरफ कांग्रेस की राज्य सभा में नेता विपक्ष की कुर्सी सुरक्षित रहेगी. राज्य सभा में कांग्रेस की संख्या एक बढ़ कर 27 हो गई जो नेता विपक्ष की कुर्सी के लिए जरूरी 25 सीटों से दो अधिक है.
ADVERTISEMENT


