'हरियाणा में AAP है एक मजबूत विकल्प', बीजेपी-कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ थम रहे AAP का हाथ 

Haryana News: अनुराग ढांडा ने कहा मोदी जी की तानाशाही का सामना अरविंद केजरीवाल आंखों में आंखें डालकर कर रहे हैं। जहां बड़े बड़े नेताओं ने घुटने टेक दिए वहां अरविंद केजरीवाल डटकर खड़े हैं।

NewsTak

News Tak Desk

• 02:58 PM • 02 Aug 2024

follow google news

Haryana News: हरियाणा में आम आदमी पार्टी(AAP) विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है.  गुरुवार को AAP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की मौजूदगी में बीजेपी-कांग्रेस के कई नेताओं ने AAP की सदस्यता ग्रहण ली. उनमें पार्षद सुरेश मुंजाल के नेतृत्व में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अमन मुंजाल, प्रकाश विडलांन, राजन मुंजाल, सुरेंद्र जांगड़ा, भूषण आहूजा और दर्शन विग समेत 100 से ज्यादा भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने नेता शामिल थे. इस दौरान सभी ने हरियाणा में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने बात कही. 

Read more!

 'हरियाणा के खिलाड़ी रोशन कर रहे है देश का नाम'

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ओलंपिक में हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने देश के लिए 2 मेडल जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ये हरियाणा और देश के लिए गर्व की बात है। मेडल आने के बाद भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाने और क्रेडिट लेने में सबसे आगे हैं। लेकिन जब ये खिलाड़ी संघर्ष कर रहे होते हैं तो कोई इनका हाथ पकड़ने आगे नहीं आता।

उन्होंने आगे कहा, 2018 में मनु भाकर यूथ ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज़ बनी थी। तब अनिल विज साहब ने ट्वीट किया था कि हम मनु भाकर को 2 करोड़ रुपए का नक़द पुरस्कार देंगे। तीन महीने तक जब सरकार ने कुछ नहीं दिया तो मनु भाकर ने अपने लिए आवाज़ उठाई और अनिल विज से सवाल किया की आप अपना वादा पूरा करेंगे या ये सिर्फ़ एक जुमला था? सबको याद है कि मनु भाकर को अपनी पुरस्कार की राशि के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा था। सबको याद है कि कैसे अनिल विज साहब ने पब्लिकली मनु भाकर का अपमान किया था।

हरियाणा के साथ हो रहा भेदभाव 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ सदा भेदभाव किया है। मैं आज आपके सामने इस भेदभाव का भी खुलासा करूंगा। पेरिस ओलंपिक में देश भर से 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें से 24 खिलाड़ी हरियाणा से हैं जो लगभग 20% होता है। ये हर हरियाणा वासी के लिए गर्व की बात है। लेकिन केंद्र सरकार ने हरियाणा को केवल 66.59 करोड़ रुपए दिए हैं स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के लिए जो पूरे स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड  का सिर्फ 3% है।

उन्होंने कहा गुजरात से केवल 2 खिलाड़ी ओलंपिक में गए हैं, लेकिन गुजरात को 428 करोड़ रुपए का स्पोर्ट्स फंड मिला है जो की कुल फंड का लगभग 20% है। हमारा सीधा सवाल है कि हरियाणा के साथ ऐसा भेदभाव क्यों? हरियाणा को केवल 3% फण्ड क्यों? इस पर हरियाणा की बीजेपी सरकार चुप क्यों है? आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हम खिलाड़ियों के लिए एक्शन प्लान लाएंगे। ट्रेनिंग से लेकर हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर तक सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

हरियाणा में मजबूत विकल्प बन गई है AAP

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प बन चुकी है। शहर और गांवों में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग आम आदमी पार्टी को उम्मीदों से देख रहे हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प बन चुकी है। इससे पता चलता है कि हरियाणा की जनता भी अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियों को लागू करवाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। उससे स्पष्ट हो रहा है कि हरियाणा में बदलाव शुरू हो चुका है। हरियाणा की जनता इस बार शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट करेगी। हरियाणा के लोग भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं। महिलाओं को सम्मान राशि और प्रत्येक युवा को रोजगार देने का काम भी आम आदमी पार्टी करेगी।

मोदी सरकार की तानाशाही सह रहे हैं अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा मोदी जी की तानाशाही का सामना अरविंद केजरीवाल आंखों में आंखें डालकर कर रहे हैं। जहां बड़े बड़े नेताओं ने घुटने टेक दिए वहां अरविंद केजरीवाल डटकर खड़े हैं। बच्चों को फ्री शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में बेहतर ईलाज, फ्री बिजली और पानी की गारंटी से मोदी जी और बीजेपी डरती है। हरियाणा के लाल और इस मिट्टी के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का बदला हरियाणा के लोग बीजेपी से लेंगे। इस बार बीजेपी को हरियाणा में एक भी सीट नहीं मिलेगी।

    follow google newsfollow whatsapp