AAP ने राघव चड्ढा से छीना 'डिप्टी लीडर' का पद! जानें किसे मिली जगह

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. जानकारी के अनुसार, उनकी जगह अब अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फैसले की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को भेज दी गई है.

Raghav Chadha paternity leave
Raghav Chadha

न्यूज तक डेस्क

follow google news

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा से सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. सूत्रों के अनुसार, AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद के लिए अब सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त करने का फैसला किया है. इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र राज्यसभा सचिवालय को भेज दिया गया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

काफी समय से सांसद राघव चड्ढा चर्चाओं में थे. कयास लगाए जा रहे थे कि वह आप पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं. अब पार्टी ने उन्हें एक झटका दे दिया है,  हालांकि, पार्टी की ओर से राघव चड्ढा को हटाने के पीछे की सटीक वजहों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

कौन हैं अशोक मित्तल? 

अशोक मित्तल का जन्म 10 सितंबर 1964 को जालंधर में हुआ. उन्होंने DAV कॉलेज से ग्रेजुएशन और GNDU से लॉ की पढ़ाई की. उनके परिवार ने 500 रुपये के कर्ज से मिठाई की छोटी दुकान शुरू की, जिसे आगे बढ़ाकर 'लवली स्वीट्स' बनाया. बाद में अशोक मित्तल ने कारोबार को ऑटो सेक्टर तक फैलाया और लवली ऑटो को बड़ा ब्रांड बनाया. इसके बाद उन्होंने 2001 में शिक्षा क्षेत्र में कदम रखते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की स्थापना की, जो आज देश की प्रमुख यूनिवर्सिटी है.

    follow google news