Assam Chunav 2026: असम में AAP की दूसरी लिस्ट जारी, 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानिए किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

AAP Assam candidates: चुनाव आयोग ने असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 6 नए नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है.

AAP candidate list Assam
AAP candidate list Assam

न्यूज तक डेस्क

follow google news

AAP candidate list Assam: चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 का ऐलान कर दिया है. इसके तहत असम में सभी सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग कराई जाएगी. इस घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और वे अपने अपने कैंडिडेट्स के नाम फाइनल करने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस नई लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. इससे पहले पार्टी 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी थी. बता दें कि अब तक AAP कुल 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

Read more!

इन नए नामों का किया ऐलान

क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र  उम्मीदवार का नाम
1 बरहामपुर रानू माई टेरोनपी
दीफू बिरेश डिफोसा
3 जोरहाट प्रणब प्रियांग्शु दत्ता
4 नॉर्थ करीमगंज सायनुल हक
5 पलाशबाड़ी एल्विन बरुआह
6  दिसपुर बल्लव पात्रा

9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को रिजल्ट

असम विधानसभा की कुल 126 सीटे हैं. चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, असम की सभी सीटों पर एक ही फेज में चुनाव कराए जाएंगे. गजट नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी होगा. उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है. राज्य में 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद 4 मई 2026 को रिजल्ट आएगा.

जानें 2021 चुनाव के समीकरण

वहीं अगर पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2021 के नतीजों की बात करें तो उस समय प्रदेश में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस दौरान बीजेपी ने यहां 60 सीटों पर जीती थी. वहीं कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा AIUDF को 16 और असम गण परिषद को 9 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीपीएफ (BPF) ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया था.

यह भी पढ़ें: Bye-election dates 2026: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के साथ इन 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी होंगे उपचुनाव, देखें शेड्यूल

    follow google news