'23 को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना, वरना 5...' पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा चैलेंज

Amit Shah Bengal rally: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह ने कुर्सियांग की रैली में टीएमसी पर बड़ा हमला बोला और कड़ा चेतावनी भरा बयान दिया. ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए शाह ने सुरक्षा, गोरखा मुद्दे और चुनावी वादों को लेकर बड़ा ऐलान किया. जानिए क्या है पूरा बयान और इसके राजनीतिक मायने.

Amit Shah Bengal Rally
अमित शाह ने कुर्सियांग विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित(Photo- Screengrab- X/@AmitShah)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए राज्य की सारी पार्टियां हर वो संभव प्रयास में जुटी हुई है, जिससे की चुनाव जीता जा सकें. बीजेपी भी राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व खुद बंगाल में चुनावी सभाएं कर रहे है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुर्सियांग विधानसभा में एक चुनावी रैली संबोधित करते हुए मौजूदा ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने TMC के गुंडों को कड़े शब्दों में कहा है कि अगर अपनी खैर चाहते हो तो शांत रहो वरना 5 तारीख के बाद सलाखों के पीछे रहोगे. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

ममता सरकार पर कसा तंज

अमित शाह ने अपने संबोधन ने ममता सरकार पर तंज कसते हुए उनपर अत्याचार की बात कही है. उन्होंने कहा कि संदेशखाली ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया, लेकिन भाजपा सरकार हर उस बलात्कारी को चुन-चुन कर जेल के सलाखों के पीछे डालेगी. अमित शाह ने आगे कहा कि, यह चुनाव दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर गंगासागर और कोलकाता तक हमारी माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का चुनाव है. शाह ने अपने भाषण में  अपील करते हुए कहा कि, उत्तर बंगाल वालों एक बार बीजेपी की सरकार बना दीजिए फिर देखिए. अब बंगाल से दीदी के हटने का समय आ गया है.

'23 को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना...'

गृह मंत्री ने कुर्सियांग विधानसभा में जनसभा के दौरान बड़ा चैलेंज भी किया है. उन्होंने भरे मंच से कड़े शब्दों में कहा कि, TMC के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें, 5 तारीख के बाद किसी नागरिक को परेशान किया तो उल्टा करके सीधा करने का काम करेंगे. अगर अपनी खैर चाहते हो तो 23 को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना, वरना 5 के बाद जेल की सलाखों के पीछे होंगे.

गोरखा को लेकर किया बड़ा वादा

अमित शाह ने गोरखा के लिए एक बड़ा वादा करते हुए कहा है कि, सरकार बनने के 6 महीने के भीतर ही हम गोरखा के लिए ऐसा समाधान निकालेंगे, जिससे की उनके चेहरे पर संतोष साफ दिखेगा. कांग्रेस और टीएमसी दोनों ने ही दार्जिलिंग और गोरखा के साथ बड़ा अन्याय किया है, लेकिन हम हर समस्या का समाधान करके दिखाएंगे.

उन्होंने आगे कटाक्ष देते हुए कहा कि, जनजातीय विकास के लिए पहाड़ों और उत्तर बंगाल को ममता सरकार में सिर्फ 2000 करोड़ रुपए का बजट मिला है, तो मदरसों और मुसलमानों के लिए सरकार का बजट 5700 करोड़ के ज्यादा का है.

3 मीटिंग बुलाई लेकिन कोई नहीं पहुंचा

अमित शाह ने साफ लफ्जों में कहा है गृह मंत्री बनने के बाद मैंने गोरखा समस्याओं के समाधान के लिए 3 बड़ी मीटिंग बुलाईं, लेकिन ममता का प्रतिनिधि एक बार भी नहीं आया. ममता दीदी, गोरखा समस्या के समाधान के लिए हम आप पर निर्भर नहीं है. हमने अपना काम शुरू कर दिया है और सरकार बनते ही गोरखाओं के मन में जो है, उसका समाधान जरूर करेंगे.

सरकार बनने पर भाजपा देगी ये सुविधाएं

शाह ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहाड़ समेत पूरे बंगाल की माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 3000 रुपए, बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपए मिलेंगे. इसके अलावा चाय बागानों के अंदर स्कूल बनाए जाएंगे, श्रमिकों को अपनी जमीन का मालिक बनाया जाएगा, घर का पट्टा सहित कई काम किए जाएंगे.

'दुकान में कैमरा लगाया, फिर SPG से झालमुड़ी बनवाया...' पीएम मोदी के वायरल वीडियो पर सीएम ममता बनर्जी का बड़ा दावा

    follow google news