Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवार शामिल, देखें कौन कहां से लड़ेगा

Assam AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. राज्य की 126 सीटों पर होने वाले इस मुकाबले में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश करेगी, जबकि कांग्रेस और आप जैसे दल सत्ता में वापसी और पैठ बनाने के लिए संघर्ष करेंगे.

Assam Assembly Election 2026
अरविंद केजरीवाल (File Photo)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

AAP First List for Assam Election 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी कमर कस ली है. पार्टी ने यहां के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसके तहत AAP ने 14 सीटों पर कैंडिडेट़स के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में गुवाहाटी, सिबसागर और डिब्रूगढ़ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बता दें की असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है.

Read more!

आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में ये नाम शामिल

 आम आदमी पार्टी (AAP) की लिस्ट के अनुसार, पार्टी ने सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरुपा डेकाराजा को मैदान में उतारा गया है, जबकि सिबसागर से तपन गोगोई चुनाव लड़ेंगे. वहीं नौबोइचा से अच्युत दास, देरगांव से पुलिन गोगोई और तीताबार से पल्लव सैकिया का नाम शामिल है. नीचे देखिए 14 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट...

क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
1 नाओबोइचा अच्युत दास
2 देरगांव पुलिन गोगोई
3 गोहपुर जरबोम कुतुम
4 सेंट्रल गुवाहाटी अनुरुपा डेकाराजा
5 खुमताई आशिष हजारिका
6 सिबसागर तपन गोगोई
7 रोंगा नदी टिकेंद्र थापा
8 चेंगा जाहिदु इस्लाम खान
9 नदुआर रंजीत बोरो
10 तीताबार पल्लव सैकिया
11 ईस्ट गोलपारा जिन्ना अमीर हुसैन
12 राहा बारुन बिकास दास
13 बोकाजान रेणुका तिमुंगपी
14 विश्वनाथ अनंता गोगोई

असम विधानसभा का मौजूदा समीकरण और पिछला परिणाम

आपको बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. साल 2021 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां 60 सीटें जीती थीं. वहीं, कांग्रेस को 29, एआईयूडीएफ को 16 और एजीपी को 9 सीटें मिली थीं. यूपीपीएल ने 6, बीपीएफ ने 4 और सीपीआई (एम) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी. इस तरह एनडीए गठबंधन ने कुल 75 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था और हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.

बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती

बता दें कि असम में साल 2016 से ही कांग्रेस सत्ता से बाहर चल रही है. वर्तमान में यहां बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार है. 2026 के चुनाव में बीजेपी का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है. वही दूसरी ओर कांग्रेस और उसके गठबंधन के लिए ये चुनाव साख की लड़ाई माना जा रहा है. ऐसे में अब राज्य में आम आदमी पार्टी की एंट्री ने इस बार के चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Assam Congress List: असम चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

    follow google news