असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद BJP ने 88 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में सीएम के अलावा कांग्रेस पार्टी से आए प्रद्युत को दिसपुर से, अश्विनी राय सरकार को गोलकगंज से, उत्तम प्रसाद को धुबरी से मैदान में उतारा है. सूची में कई मौजूदा नेताओं और प्रमुख चेहरों को टिकट दिया गया है और क्षेत्रीय के अलावा सामाजिक संतुलन का भी ध्यान रखा गया है.
ADVERTISEMENT
पार्टी ने अनुसूचित जनजाति (ST) सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंह-जरुआ से माधवी दास, गोआलपाड़ा वेस्ट (ST) से पबित्र राभा, दुधनाई (ST) से टंकेश्वर राभा, अभयापुरी से भूपेन राय, भोवानिपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंदिया से बदल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्सना कलिता, पलासबाड़ी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भवेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, न्यू गुवाहाटी से दिप्लू रंजन शर्मा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता, जलुकबाड़ी से हिमंत बिस्वा सरमा, बरखेरी से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ला बरुआ और तिहू से चंद्रमोहन पटवारी को उम्मीदवार बनाया गया है.
यहां देखें पूरी लिस्ट
ADVERTISEMENT


