मध्य प्रदेश में CM के शपथग्रहण से पहले शिवराज सिंह चौहान ने ऐसी बात कही कि वीडियो हुआ वायरल

NewsTak

13 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 13 2023 6:10 AM)

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एमपी चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की. इसके बावजूद शिवराज सिंह चौहान को सीएम नहीं बनाया गया. वैसे शिवराज आखिरी समय तक सीएम पद की रेस में बने रहे.

Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan
Google CTA

Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की धूम है. मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं और इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई सीएम और मंत्री पहुंचे हैं. पर इस बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान भावुक नजर आ रहे हैं.

Read more!

पूर्व सीएम शिवराज कह रहे हैं, ‘सब पर भगवान कृपा की बारिश करते रहें. आज मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. और मुझे पूरा विश्वास है वो मध्य प्रदेश की समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे. उनको शुभकामनाएं. प्रधामंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी पधार रहे हैं, उनका स्वागत. मित्रों अब विदा, जस की तस रख दीनी चदरिया

क्या है तस की तस रखी दीनी चदरिया

‘तस की तस रखी दीनी चदरिया’ असल में कबीर के भजन की एक पंक्ति है. वैसे सही रूप में यह पंक्ति कुछ ऐसी है कि, ज्यों कीं त्यों धर दीनी चदरिया. कविता कोश की वेबसाइट पर मौजूद पूरा भजन कुछ ऐसा है…

झीनी झीनी बीनी चदरिया ॥
काहे कै ताना काहे कै भरनी,
कौन तार से बीनी चदरिया ॥ १॥
इडा पिङ्गला ताना भरनी,
सुखमन तार से बीनी चदरिया ॥ २॥
आठ कँवल दल चरखा डोलै,
पाँच तत्त्व गुन तीनी चदरिया ॥ ३॥
साँ को सियत मास दस लागे,
ठोंक ठोंक कै बीनी चदरिया ॥ ४॥
सो चादर सुर नर मुनि ओढी,
ओढि कै मैली कीनी चदरिया ॥ ५॥
दास कबीर जतन करि ओढी,
ज्यों कीं त्यों धर दीनी चदरिया ॥ ६॥

इतनी बड़ी जीत के बाद भी सीएम नहीं बन सके शिवराज

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एमपी चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की. इसके बावजूद शिवराज सिंह चौहान को सीएम नहीं बनाया गया. वैसे शिवराज आखिरी समय तक सीएम पद की रेस में बने रहे. आखिरी मौके पर मोहन यादव का नाम सामने आया, तो बीजेपी के नेताओं के लिए भी चौंकाऊ रहा. अब शिवराज सिंह चौहान के सियासी भविष्य को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही हैं.

क्या शिवराज सिंह चौहान को राज्यपाल बनाया जाएगा? क्या उन्हें मोदी कैबिनेट में एडजस्ट किया जाएगा? क्या उन्हें पार्टी संगठन में कोई बड़ा दायित्व मिलेगा? आखिर शिवराज का क्या होगा, ये वर्तमान का एक मौजूदा सियासी सवाल है.