बिहार NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार, विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को मिल सकती है ज्यादा हिस्सेदारी

ललित यादव

• 12:55 PM • 07 Jun 2025

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारे का खाका तैयार कर लिया है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले को ही आधार बनाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और पशुपति पारस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और पशुपति पारस
Google CTA

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारे का खाका तैयार कर लिया है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले को ही आधार बनाया जाएगा. इस बार जेडीयू (JDU) को बीजेपी से एक-दो सीटें ज्यादा मिल सकती हैं. 

Read more!

लोकसभा फॉर्मूला रहेगा आधार

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16, एलजेपी ने 5, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने 1-1 सीट पर चुनाव लड़ा था. अब विधानसभा चुनाव में भी इसी तर्ज पर सीटें बांटी जाएंगी. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं. चुनाव इस साल के अंत तक होने की संभावना है.

जेडीयू-बीजेपी में कितनी सीटें?

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू 102-103 सीटों पर और बीजेपी 101-102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बाकी 40 सीटें छोटे सहयोगी दलों को दी जाएंगी. इनमें लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं.

LJP को कितनी सीटें?

एलजेपी के पांच सांसद होने के चलते उसे 25-28 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, जीतन राम मांझी की HAM को 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 4-5 सीटें दी जा सकती हैं. इस तरह एनडीए बड़े और छोटे दलों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है.

अंतिम फैसला जल्द

सीट बंटवारे का यह फॉर्मूला अभी प्रारंभिक है. एनडीए नेताओं की औपचारिक बैठक के बाद ही अंतिम घोषणा होगी. बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन की एकजुटता और रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं.