BJP New State Presidents: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को मिली दिल्ली बीजेपी की कमान, 4 राज्यों में नए अध्यक्षों का एलान

BJP New State Presidents: भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, हरियाणा में अर्चना गुप्ता और पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की कमान सौंपी गई है.

BJP New State Presidents
BJP New State Presidents

न्यूज तक डेस्क

follow google news

BJP New State Presidents: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने गुरुवार को तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए चेहरों को कमान सौंपी है. 

Read more!

हर्ष मल्होत्रा को मिली दिल्ली की कमान

केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट कार्य और सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वे वीरेंद्र सचदेवा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद हैं. वे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ आंदोलन को तेज करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए हर्ष मल्होत्रा का चयन काफी अहम माना जा रहा है.

डॉ. अर्चना गुप्ता संभालेंगी हरियाणा की जिम्मेदारी 

हरियाणा में भाजपा ने सबको चौंकाते हुए सांगठनिक कमान महिला नेता के हाथ में दी है. मोहन लाल बडौली की जगह अब डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा भाजपा की नई अध्यक्ष होंगी. डॉ. अर्चना गुप्ता इससे पहले पानीपत की जिला अध्यक्ष के रूप में शानदार काम कर चुकी हैं. राज्य में जाट और गैर-जाट समीकरणों को संतुलित रखने के साथ-साथ महिला मतदाताओं के बीच पैठ मजबूत करने के लिए पार्टी ने यह बड़ा फैसला लिया है.

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों पर जताया भरोसा

पंजाब में सुनील जाखड़ का तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 75 वर्षीय केवल सिंह ढिल्लों बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है. वह साल 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. पंजाब के मालवा क्षेत्र में उनकी पकड़ बहुत मजबूत है. एक बड़े सिख चेहरे के रूप में उनकी नियुक्ति से पंजाब में भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

त्रिपुरा में युवा विधायक अभिषेक देबरॉय को मौका

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भाजपा ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है. राजीव भट्टाचार्जी की जगह 40 वर्षीय विधायक अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा का नया कप्तान बनाया गया है. देबरॉय गोमती जिले की माताबाड़ी सीट से विधायक हैं. उन्होंने 2023 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था. पेशे से फार्मासिस्ट अभिषेक देबरॉय युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

    follow google news