भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 23 सितंबर 2026 को इन नियुक्तियों की घोषणा की. नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
ADVERTISEMENT
राजस्थान की जिम्मेदारी संजय भाटिया को
राजस्थान में पार्टी ने संजय भाटिया को प्रदेश प्रभारी बनाया है. वहीं कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
कई बड़े नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
बीजेपी ने कई प्रमुख नेताओं को एक से ज्यादा राज्यों की जिम्मेदारी दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. वहीं हरियाणा में भी उन्हें प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरियाणा में डॉ. भोला सिंह सह प्रभारी होंगे.
हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है. बिहार में संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी होंगे. कर्नाटक में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलु को सह प्रभारी बनाया गया है.
डॉ. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. जम्मू-कश्मीर में रीना कश्यप सह प्रभारी होंगी. पंजाब में वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
राम माधव और सुनील बंसल को भी दो राज्यों की जिम्मेदारी
राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है. तमिलनाडु में निर्मल कुमार सुराणा और डी.के. अरुणा सह प्रभारी होंगे. उत्तराखंड में अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी बनाई गई हैं.
वहीं सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है. तेलंगाना में अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह प्रभारी हैं. पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है.
इसके अलावा महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी होंगे. दिल्ली में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे प्रभारी बनाए गए हैं.
ADVERTISEMENT


