बीजेपी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, तरुण चुग, सतीश पूनिया और रजनीश अग्रवाल को मिला टिकट, देखें पूरी सूची

BJP Rajya Sabha List 2026: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश से तरुण चुग और राजस्थान से सतीश पूनिया को टिकट मिला है. देखें पूरी सूची.

NewsTak
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajyasabha chunav 2026 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने साल 2026 में होने वाले विभिन्न राज्यों के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव और ओडिशा के उप-चुनाव के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में 5 राज्यों की द्विवार्षिक सीटों और ओडिशा की एक उप-चुनाव सीट पर उम्मीदवारों के नामों को हरी झंडी दी गई है.

Read more!

इस सूची में पार्टी ने क्षेत्रीय समीकरणों और वरिष्ठ नेताओं के सांगठनिक अनुभवों को विशेष तवज्जो दी है. आइए जानते हैं किस राज्य से किस नेता पर दांव लगाया गया है.

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के उम्मीदवार 

मध्य प्रदेश: एमपी से दो बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी तरुण चुग (Tarun Chugh) और मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ व कद्दावर नेता रजनीश अग्रवाल (Shri Rajneesh Agrawal) इस बार राज्यसभा जाएंगे.

राजस्थान: मरुधरा से बीजेपी ने दो दिग्गज नेताओं को मौका दिया है. इसमें डॉ. अलका गुर्जर (Dr. Alka Gurjar) और राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया (Dr. Satish Poonia) के नाम शामिल हैं.

गुजरात: बीजेपी ने गुजरात से चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इनमें राजूभाई शुक्ला (Shri Rajubhai Shukla), मुकेशभाई राठवा (Shri Mukeshbhai Rathwa), मानसिंह परमार (Shri Mansingh Parmar) और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया (Shri Jitendra Meghjibhai Kanzariya) पर भरोसा जताया गया है.

अरुणाचल प्रदेश: पूर्वोत्तर के इस राज्य से पार्टी ने ताई तागाक (Shri Tai Tagak) को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है.

मणिपुर: मणिपुर से पार्टी ने अपनी वरिष्ठ महिला नेत्री ए. शारदा देवी (Smt. A. Sharda Devi) के नाम पर मुहर लगाई है. 

ओडिशा: राज्यसभा के उपचुनाव में पार्टी देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें: 

पवन खेड़ा या सीपी जोशी? राजस्थान राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की एक सीट के लिए कौन है सबसे तगड़ा दावेदार
 

    follow google news