असम पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस ने उनके लिए बुक किया मणिपुर का हवाई टिकट, कहा- 'वहां भी जाइए'

असम दौरे पर आए पीएम मोदी को कांग्रेस ने मणिपुर के मुद्दे पर घेरा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुवाहाटी से इम्फाल का हवाई टिकट बुक कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर 2023 से जल रहा है, पीएम वहां जाकर लोगों को शांति का भरोसा दिलाएं.

PM Modi Assam Visit
PM Modi Assam Visit

न्यूज तक डेस्क

follow google news

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के बीच कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा को लेकर उन पर सीधा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के नाम एक हवाई टिकट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री असम में हैं, इसलिए वहां से मणिपुर महज एक घंटे की दूरी पर है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे वहां जाकर लोगों का दर्द बांटें.

Read more!

पवन खेड़ा ने 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव वाले राज्य हमेशा सरकार की प्राथमिकता में रहते हैं लेकिन मणिपुर को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि मणिपुर 2023 से जल रहा है और वहां के हालात अब भी चिंताजनक हैं. खेड़ा के मुताबिक, पीएम की मौजूदगी वहां के लोगों में भरोसा जगाने के लिए बहुत जरूरी है.

गुवाहाटी से इम्फाल का टिकट किया बुक

कांग्रेस नेता ने टिकट की फोटो शेयर करते हुए चुटकी ली, पवन खेड़ा ने 'X' पर लिखा,  "आपकी सुविधा के लिए हमने गुवाहाटी से इम्फाल का टिकट बुक कर दिया है. आपको बस प्लेन में बैठना है. मेरे पास आपका नंबर नहीं था, इसलिए टिकट यहीं शेयर कर रहा हूं."

उन्होंने 'PM CARES' फंड का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया कि प्रधानमंत्री को वहां जाकर दिखाना चाहिए कि वे वाकई मणिपुर की परवाह करते हैं.

क्या है मणिपुर का विवाद?

बता दें कि मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि प्रधानमंत्री ने अब तक वहां का दौरा नहीं किया है. हालांकि, सरकार का दावा है कि स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बहाली के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. 

    follow google news