राज्यसभा चुनाव 2026: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने साल 2026 में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक और उपचुनावों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद इस लिस्ट को मंजूरी दी है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं और सांगठनिक चेहरों पर भरोसा जताया गया है.
ADVERTISEMENT
इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी. ध्यान देने वाली बात है कि जून 2026 में 10 राज्यों की कुल 24 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 8 जून को नामांकम की आखिरी तारीख है. 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. वहीं नाम वापसी की आखिरी तिथि 11 जून है. 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होंगे. इसी दिन मतदान के बाद काउंटिंग शुरू होगी और रिजल्ट भी घोषित होने की संभावना है.
राज्यवार कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी सूची
- कर्नाटक: इस राज्य से खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जु्न खड़गे, पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को मैदान में उतारा गया है.
- मध्य प्रदेश: पूर्व सांसद और वरिष्ठ महिला नेत्री मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया गया है।
- राजस्थान: पार्टी ने एक बार फिर नीरज डांगी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।
- तमिलनाडु: कांग्रेस के डेटा एनालिटिक्स विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
- झारखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया से जुड़े चेहरे प्रणव झा को राज्यसभा भेजने की तैयारी है।
पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित यह प्रेस विज्ञप्ति 4 जून 2026 को जारी की गई है. इस लिस्ट में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कोर रणनीतिकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है.
जून में 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, खरगे-बिट्टू समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म
ADVERTISEMENT


