VVPAT: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की मंगलवार को चौथी बैठक हुई. बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों से लेकर गठबंधन के नेता तक, सभी बातों पर चर्चा हुई. इन सब के बीच एक दिलचस्प बात ये हुई की अलायंस ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और VVPAT(वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया.
ADVERTISEMENT
असल में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस समेत विपक्ष ने EVM को लेकर तमाम संदेह जाहिर किए. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में दावा किया कि उसे बैलेट पेपर वोट की काउंटिंग में प्रदेश की 230 सीटों में से 199 पर जीत मिली थी. इसके बावजूद अंतिम नतीजों में बीजेपी को 163 और कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटें मिलीं. इसका ठीकरा EVM की कथित गड़बड़ियों पर फोड़ा जा रहा है.
पहले विपक्ष का प्रस्ताव जान लीजिए
19 नवंबर को INDIA अलायंस की मीटिंग में विपक्षी पार्टियों ने एकसुर में दोहराया कि EVM की कार्य प्रणाली में समस्या है. उन्होंने प्रोफेशनल्स की बातों का हवाला देते हुए कहा कि EVM की निष्पक्षता पर संदेह है. इससे पहले अलायंस के कई दलों ने EVM के डिजाइन और संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों को लेकर चुनाव आयोग के यहां ज्ञापन भी दिया लेकिन आयोग ने उसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
ADVERTISEMENT


