बिहार, एमपी और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

न्यूज तक डेस्क

• 02:01 PM • 02 Jul 2026

Election Commission of India (ECI) ने बिहार की बांकीपुर, एमपी की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. पूरा शेड्यूल यहां देखें.

NewsTak
Google CTA

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Bye-Elections) के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी एक प्रेस नोट के मुताबिक इन तीनों राज्यों की खाली सीटों को के लिए मतदान 30 जुलाई 2026 को कराया जाएगा. 

Read more!

निर्वाचन आयोग के मुताबिक बिहार  की बांकीपुर सीट सीट पर उपचुनाव होना है. ये बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के कारण खाली हुई है. मध्य प्रदेश की दतिया सीट राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई है. गुजरात की मांजलपुर सीट योगेशभाई नारायणदास पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई है. 

क्या है उपचुनाव का पूरा शेड्यूल?

चुनाव कार्यक्रम तारीख
गजट अधिसूचना की तारीख 6 जुलाई (सोमवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 (सोमवार)
नामांकन की स्क्रूटनी की तारीख 14 जुलाई 2026 (मंगलवार)
नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
मतदान की तारीख  30 जुलाई 2026 (गुरुवार)
काउंटिंग की तारीख 3 अगस्त 2026 (सोमवार)
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 (मंगलवार)