पश्चिम बंगाल में TMC की टूट के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना(UBT) की टूट की खबरें सामने आई. शिवसेना(UBT) के 9 में से 6 सांसद बागी हो गए हैं और उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंप कर अलग ग्रुप के मान्यता की मांग की है. कहा जा रहा है कि जल्द ही ये सारे सांसद शिवसेना भी जॉइन कर सकते हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच अब राज्य में जुबानी जंग भी तेज हो गई है. शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनके गुट पर करारा हमला बोला है. उन्होंने साफ कहा है कि महायुति गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा कि, 'कुत्ते भौंकते रहते हैं, लेकिन बाघ शिकार करता है.' एकनाथ शिंदे के इस बयान को सीधे तौर पर उद्धव गुट के लिए संदेश माना जा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
'महायुति गठबंधन पूरी तरह अटूट'
शिवसेना के स्थापना दिवस पर मंच से एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग लगातार मेरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच गलतफहमियां पैदा करने में जुटे हुए हैं. लेकिन मैं बता दूं कि महायुति गठबंधन पूरी तरह अटूट है और इसे तोड़ने की कोई भी चाल सफल नहीं होने वाली है. शिंदे ने कहा कि विपक्ष के लोग बार-बार अफवाहें फैलाता है लेकिन जिन लोगों के जरिए वे ये करवाते हैं, वहीं बाद में आकर सारी बातें बता देते हैं. डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार पूरी रफ्तार से काम कर रही है और हमारा फोकस सिर्फ विकास कार्यों पर ही है. ऐसे में इन राजनीतिक अफवाहों का सरकार के कामकाज पर रत्ती भर भी असर नहीं पड़ने वाला है.
'...असली तस्वीर अभी बाकी है'
शिंदे यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि, अब तक जो कुछ भी दिखा है, वह सिर्फ ट्रेलर है, असली तस्वीर अभी बाकी है. उन्होंने आगे कहा कि विरोधी दल बार-बार सरकार को घेरने की कोशिश करती है, लेकिन जनता सब कुछ साफ देख रही है और उसका हिसाब भी करेगी. शिंदे ने भरोसा दिलाया की राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखेगी. खासतौर पर लाडकी बहिन योजना(लाडली बहिन योजना) का जिक्र करते हुए कहा कि इसे बंद करने की कोई भी संभावना नहीं है और जनता के हितों के लिए मजबूती से काम किया जा रहा है.
अगर बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते तो...'
उद्धव ठाकरे गुट पर हमला बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर आज बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते, तो वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जरूर तारीफ करते. शिंदे के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दे बालासाहेब ठाकरे के लंबे समय से जुड़े सपनों में शामिल था, जिन्हें मौजूदा सरकार ने पूरा किया है.
शिंदे ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए अब वे सिर्फ आरोप की राजनीति कर रहे है. लेकिन जनता भी सगज है और उन्होंने कई चुनावों में फैसला सुना दिया है, आगे भी विकास के मुद्दे पर ही समर्थन मिलता रहेगा. शिंदे के दिए बयान ने महाराष्ट्र की सियासी गलियारों का पारा हाई कर दिया है.
ADVERTISEMENT


