गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, दुनिया के अमीरों की नई रैकिंग में मिली ये पोजिशन

अभिषेक

• 06:59 AM • 05 Jan 2024

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नए आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर है. वर्तमान में वो पूरे विश्व के कुल 500 अमीर व्यक्तियों में 12वें स्थान पर आ गए है.

Gautam Adani
Gautam Adani
Google CTA

Gautam Adani: अमेरिकी फाइनेंशियल फर्म ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग जारी की है. पांच जनवरी की इस रैंकिंग में देश के अग्रणी बिजनेसमैन गौतम अदाणी ने रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. अडानी, अंबानी को पछाड़ कर विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 12वें पायदान पर आ गए हैं. आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग हर कारोबारी दिन की समाप्ति पर उपलब्ध आंकड़ों को अपडेट करता है. उसी के अनुसार रैंकिंग तैयार की जाती है.

Read more!

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चढ़े अदाणी के शेयरों के भाव

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में बुधवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अदाणी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में गौतम अदाणी की संपत्ति में 7.6 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ. इसी दौरान अंबानी की संपत्ति में मात्र 665 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ. अदाणी पिछले दिनों विश्व के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति थे और अंबानी 13वें. लेकिन शेयरों में आए उछाल की वजह से वो 12वें स्थान पर आ गए हैं.

अब जानिए गौतम अदाणी की कुल संपत्ति कितनी है?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नए आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अदाणी की नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर है. मुकेश अंबानी 97.0 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं. फिलहाल दुनिया में सबसे अमीर शख्स अमेरिकी व्यवसायी एलोन मस्क हैं. मस्क की कुल संपत्ति 220 बिलियन डॉलर है.

दुनिया के शीर्ष अमीरों की पूरी सूची आप यहां देख सकते हैं- https://www.bloomberg.com/billionaires/