सरकार की जबरदस्त स्कीम, अब हर महीने 1,000 रुपए, जानें कैसे मिलेगा लाभ

न्यूज तक डेस्क

• 03:23 PM • 07 Dec 2024

भारत सरकार और राज्य सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत झारखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की शुरुआत की है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है.

NewsTak
Google CTA

भारत सरकार और राज्य सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत झारखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की शुरुआत की है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है. योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसे महीने में 1,000 रुपए के हिसाब से किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है.  

Read more!

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: पात्रता शर्तें 

1. इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को दिया जाता है.  
2. योजना के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए.  
3. यह योजना अंत्योदय कैटेगरी में आने वाले परिवारों की महिलाओं के लिए है.  
4. योजना को महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जाता है.  

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज: योजना में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:  

1. पासपोर्ट साइज फोटो  
2. बैंक पासबुक की फोटोकॉपी  
3. आधार कार्ड  
4. राशन कार्ड  
   
ध्यान दें: अगर महिला का नाम राशन कार्ड में नहीं है, तो वह अपने पति या पिता के राशन कार्ड का उपयोग कर सकती हैं.  

हर महीने 1,000 रुपए की मदद

योजना के तहत हर महिला को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाते हैं. यह राशि हर महीने की 15 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. इस योजना की पहली किस्त 21 अगस्त को जारी की गई थी. अब तक चार किश्तें जारी हो चुकी हैं, और पांचवीं किस्त जल्द ही 15 तारीख को जारी होने की उम्मीद है.

आवेदन की प्रक्रिया

1. योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा.  
2. वहां से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें.  
3. आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें.  
4. फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज अटैच करें.  
5. फॉर्म को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर दें.