Karnataka CM Oath Ceremony LIVE Updates: कर्नाटक में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:05 बजे लोक भवन के ग्लास हाउस में किया जाएगा होगा. इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमार के साथ कुछ नए मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में करीब 13 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, मंत्रियों की अंतिम सूची अभी जारी नहीं की गई है.
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कांग्रेस नेतृत्व के फैसले के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था. इसके बाद कांग्रेस विधायक दल ने डी.के. शिवकुमार को अपना नया नेता चुना और मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया.
बता दें कि डी.के. शिवकुमार आठ बार विधायक रह चुके हैं. डी.के. को दक्षिण भारत में कांग्रेस के सबसे मजबूत और प्रभावशाली नेताओं माना जाता है.
पल पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
- 11:19 AM • 03 Jun 2026
Karnataka CM Oath Ceremony Live: डीके शिवकुमार की कैबिनेट में यतींद्र के शामिल होनी की चर्चा, जानें कौन हैं वो
DK Shivakumar Oath Ceremony Live Updates: डीके शिवकुमार कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों में एक चेहरे की खूब चर्चा है. ये नाम है यतींद्र का. यतींद्र सिद्धारमैया के बेटे हैं और इस समय MLC भी हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल डीके एक एक छोटी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे. इसके कुछ समय बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. बता दें कि कर्नाटक मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री को मिलाकर अधिकतम 34 सदस्य कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं.
- 11:06 AM • 03 Jun 2026
Karnataka CM Oath Ceremony Live: डीके शिवकुमार की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये 13 चेहरे, देखें पूरी लिस्ट
DK Shivakumar Oath Ceremony Live Updates: कनार्टक में आज हाेने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 13 नेताओं के शपथ लेने की चार्चा है. हालांकि, फिलहाल इनके नामों को ऑफिसियल ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन सूत्रों के हवाले से कुछ संभावित मंत्रियों के नाम सामने आए हैं. इनमें यतींद्र, जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, यू.टी. खादर, के.जे. जॉर्ज, कृष्णा बायरे गौड़ा, एम.बी. पाटिल, प्रियंका खड़गे, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, दिनेश गुंडू राव, बैरती सुरेश और ईश्वर खंड्रे शामिल हैं.
ADVERTISEMENT


