कर्नाटक में फिर गरमाई सियासत! 35 विधायक दिल्ली कूच को तैयार, जानें क्या है मामला

Karnataka politics: कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीति तेज हो गई है. 35 कांग्रेसी विधायक मंत्री पद की मांग को लेकर दिल्ली में आलाकमान से मिलने जा रहे हैं. इन विधायकों ने मार्च में एक डिनर के दौरान यह रणनीति बनाई थी.

Karnataka politics
Karnataka politics

नागार्जुन

follow google news

Karnataka politics: कर्नाटक की राजनीति एक बार फिर हलचल में है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से चल रहा मतभेद अब नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. इस बीच राज्य के 35 विधायक दिल्ली जाने की तैयारी में हैं.

Read more!

सूत्रों के अनुसार, ये विधायक पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी मांगों को सामने रखेंगे. हालांकि, इस दौरे का मुख्य मुद्दा मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान नहीं, बल्कि कैबिनेट में फेरबदल बताया जा रहा है.

मंत्री पद की मांग ने बढ़ाई हलचल

जानकारी के मुताबिक, कई विधायक खुद को मंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. इसी को लेकर उन्होंने सामूहिक रूप से दिल्ली जाकर हाईकमान से बातचीत करने का फैसला लिया है. पार्टी के अंदर इस मांग ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है.

पहले से बन रही थी रणनीति

बताया जा रहा है कि इन विधायकों ने मार्च महीने में एक डिनर मीटिंग के दौरान इस रणनीति पर चर्चा की थी. वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के मुख्य सचेतक Ashok Pattan के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पहले ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रख चुका है.

हाईकमान की भूमिका अहम

अब सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व पर टिकी हैं. दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद ही यह साफ होगा कि कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर क्या फैसला लिया जाता है. इससे राज्य की राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है.

    follow google news