केरलम में पिछले कुछ दिनों से चल रहे मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस पूरी खत्म हो गया है. कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि वीडी सतीशन केरलम के अगले CM होंगे. इस ऐलान के साथ ही पिछले 10 दिनों से चल रहे अलग-अलग नामों की चर्चा पर अब विराम लग गया है. सतीशन के चुने जाने के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का पत्ता कट गया है. दरअसल कांग्रेस सीएम को लेकर केरलम के नए मुख्यमंत्री को लेकर केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्नीथला का नाम चल रहा था लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई है.
ADVERTISEMENT
नाम फाइनल करने के लिए हुई थी मीटिंग
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ राय-मशवरा किया था. इस बैठक में AICC की महासचिव प्रभारी दीपा दासमुंशी और केरल में सीएम नियुक्त करने के लिए दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक शामिल थे. इन तीनों नेताओं ने ही हाल में सभी चुने गए विधायकों से बातचीत की थी और उनका मन जाना था.
पार्टी में चल रही थी खींचतान?
4 मई को केरलम सहित पांच राज्यों के नतीजों की घोषणा हुई थी. जिसके बाद 4 राज्यों में नए मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली, वहीं केरलम में सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म ही नहीं हो रहा था. कहा जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्नीथला के समर्थक अपने-अपने नेता को सीएम बनाना चाहते थे.
राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल को मनाया?
आपको बता दें कि केरलम में नए मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान को खत्म करने के लिए बुधवार को राहुल गांधी ने खड़गे के साथ 30 मिनट की बैठक की थी. इसमें मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा हुई, जिसके बाद राहुल गांधी ने आज सुबह केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. कहा जा रहा है कि इस दौरान राहुल ने वेणुगोपाल को समझाया कि वो पीछे हट जाएं.
कौन हैं वीडी सतीशन?
वीडी सतीशन केरल की राजनीति में एक बड़ा नाम है. केरल चुनाव में वो परावुर सीट से जीते है और साथ ही छठी बार विधायक बने है. उन्होंने CPI उम्मीदवार को 20,600 वोटों से चुनाव में करारी शिकस्त दी थी. केरल में चुनाव के पीछे भी वीडी सतीशन की मेहनत बताई जा रही है क्योंकि उन्होंने काफी आक्रामक रूप से चुनाव प्रचार किया था.
केरल चुनाव में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?
2026 के चुनाव में 140 सीट वाले केरल में कांग्रेस सबसे 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ गठबंधन को 102 सीटें मिली है.
केरल में 'हाथ' का कमाल: 140 सीटों पर कौन जीता और कौन हारा? देखें पूरी लिस्ट
ADVERTISEMENT


