लाइव

BMC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में BJP की सुनामी! 29 नगर निगमों में 20+ पर बढ़त, कांग्रेस लगभग साफ

Maharashtra Municipal Election Result: ​​​​​​​महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. अब तक के रुझानों में बीजेपी राज्य की 29 में से 23 नगरपालिकाओं में सबसे आगे चल रही है. मुंबई (BMC) में भी महायुति बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है.

BMC Election Result LIVE
BMC Election Result LIVE

ललित यादव

follow google news

Maharashtra Municipal Election Result: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में बीजेपी और महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक बढ़त हासिल की है. कुल 2869 सीटों में से अब तक 2316 सीटों के नतीजे और रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी अकेले 1175 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है. वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 313 और अजित पवार की एनसीपी ने 127 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई है.

Read more!

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल विपक्षी गठबंधन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. मुंबई की कुल 227 सीटों में से अब तक 218 सीटों के रुझान आ चुके हैं. इसमें बीजेपी गठबंधन 118 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे है. उद्धव ठाकरे, शरद पवार और मनसे का गठबंधन (UBT+NCP SP+MNS) 73 सीटों पर बना हुआ है. कांग्रेस गठबंधन के खाते में केवल 15 सीटें दिख रही हैं. नागपुर में भी बीजेपी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 111 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें... 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 06:59 PM • 16 Jan 2026

    मुंबई में एमएनएस का बढ़ा ग्राफ: छह सीटों पर मिली जीत

    मुंबई नगर निगम चुनाव में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है. ताजा नतीजों के अनुसार, पार्टी ने अब तक छह वार्डों में जीत का परचम लहराया है. एमएनएस के विजयी उम्मीदवार वार्ड संख्या 38, 74, 110, 115, 128 और 205 से चुनकर आए हैं, जिससे निकाय चुनाव में पार्टी की सक्रिय मौजूदगी दर्ज हुई है.

  • 04:50 PM • 16 Jan 2026

    BMC Elections Result: बीएमसी में महायुति का जलवा

    मुंबई के 116 वार्डों में महायुति आगे चल रहे हैं. मौजूदा रुझानों के अनुसार, मुंबई में बीएमसी चुनाव के कुल 227 वार्डों में से भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 117 वार्डों में आगे चल रहा है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) के नेतृत्व वाला गठबंधन 85 वार्डों में आगे है.

  • 04:23 PM • 16 Jan 2026

    महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम 2026

    महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो चुकी है. कुल 2869 सीटों में से 2387 सीटों के नतीजे या रुझान सामने आ चुके हैं.  भाजपा को अब तक 1217 सीटें मिल चुकी हैं, जो किसी भी पार्टी से कहीं ज्यादा हैं. भाजपा के बाद शिंदे गुट की शिवसेना दूसरे स्थान पर है, जिसे 330 सीटें मिली हैं.

    कांग्रेस को 254 सीटें मिली हैं. लेकिन कांग्रेस भाजपा और शिंदे गुट की तुलना में काफी पीछे रह गई है. अजित पवार गुट वाली एनसीपी को 137 सीटें मिली हैं, जबकि शरद पवार गुट की एनसीपी को सिर्फ 28 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. इससे साफ संकेत मिलता है कि एनसीपी का पारंपरिक वोट बैंक बंटा हुआ नजर आ रहा है.

    उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को 111 सीटें मिलती दिख रही हैं, इससे नजर आ रहा है कि पार्टी का आधार अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन पहले जैसी ताकत भी नजर नहीं आ रही. वहीं राज ठाकरे की मनसे को सिर्फ 15 सीटें मिली हैं, जिससे यह साफ है कि शहरी राजनीति में उसका प्रभाव सीमित होता जा रहा है. प्रकाश आंबेडकर की वीबीए को 24 सीटें मिली हैं. 

    नगर निगम BJP SS SS-UBT NCP NCP-SP INC MNS VBA OTH
    मुंबई (218/227) 90 28 65 3 0 15 8 0 9
    पुणे (122/165) 90 2 2 20 0 8 0 0 0
    कल्याण-डोंबिवली 41 41 4 0 1 2 4 0 0
    ठाणे (98/131) 14 29 1 3 8 3 1 0 9
    नवी मुंबई 72 28 2 0 0 0 0 0 1
    मीरा-भायंदर 44 3 1 0 4 5 0 0 0
    उल्हासनगर  32 33 0 0 0 0 1 1 0
    भिवंडी-निजामपुर 48 0 1 0 0 0 0 0 66
    भिवंडी 17 8 0 0 12 24 0 0 14
    पनवेल 24 3 0 0 0 4 0 0 22
    नागपुर (151/151) 112 3 2 1 0 27 0 0 6
    पिंपरी-चिंचवड़ 84 7 0 36 0 0 0 0 1
    नासिक 67 24 8 3 0 3 1 0 0
    संभाजीनगर 53 13 6 0 1 0 0 4 37
    सोलापुर 19 14 1 3 0 38 0 1 1
    सांगली-मिरज 37 2 0 16 1 18 0 0 0
    कोल्हापुर 76 4 0 0 0 1 0 8 0
    मालेगांव 2 18 0 0 0 3 0 0 61
    अहमदनगर 25 10 1 27 0 2 0 0 3
    धुले 46 22 5 1 0 0 0 0 1
    अकोला 51 4 0 8 0 0 0 0 11
    इचलकरंजी 43 3 1 1 0 0 0 0 17
    नांदेड़ 4 10 2 4 0 12 0 0 21
    लातूर (70/70) 22 0 0 1 0 43 0 4 0
    महाराष्ट्र (2411/2869) 1223 322 109 140 28 252 15 24 298

     

  • 04:02 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: प्रमुख शहरों का हाल, कौन-कहां आगे

    मुंबई (BMC): देश की सबसे अमीर नगर निगम में बीजेपी गठबंधन (बीजेपी+) ने 118 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) यहाँ 63 सीटों पर सिमटती दिख रही है.

    नागपुर: यहां बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए 151 में से 113 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस यहां मात्र 30 सीटों पर ही रह गई है.

    पुणे और नासिक: पुणे में बीजेपी ने 90 सीटों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि नासिक में भी बीजेपी 63 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है.

    ठाणे और नवी मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में शिवसेना ने 26 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि नवी मुंबई में बीजेपी 72 सीटों के साथ काफी मजबूत स्थिति में है。

    विपक्ष की स्थिति: महाविकास अघाड़ी के लिए ये नतीजे काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. कांग्रेस को अब तक कुल 245, शिवसेना (UBT) को 109 और शरद पवार की एनसीपी (SP) को केवल 35 सीटें मिली हैं. अन्य दलों में AIMIM, VBA और निर्दलीयों ने भी कुछ सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है。

  • 03:37 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: नागपुर में जश्न की तैयारी

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मिली शानदार बढ़त के बाद अब नागपुर में जश्न की तैयारी है. आज शाम 6:30 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर बीजेपी अपनी इस जीत का जश्न मनाएगी. इस खास मौके पर नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद मौजूद रहेंगे.

    जश्न के दौरान दोनों बड़े नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे और अपनी जीत की रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर बात रखेंगे. नागपुर में बीजेपी की एकतरफा जीत को देखते हुए इस सेलिब्रेशन को काफी भव्य बनाने की तैयारी की गई है.

  • 03:06 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: बीजेपी की बड़ी बढ़त, 1000 से ज्यादा सीटों पर आगे

    महाराष्ट्र की 2869 सीटों पर हो रहे निकाय चुनावों के रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. अब तक 2086 सीटों की स्थिति साफ हो चुकी है, जिनमें से अकेले बीजेपी 1088 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 299 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि कांग्रेस 179 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 141 और अजित पवार की एनसीपी 120 सीटों पर आगे चल रही है. अन्य दलों में AIMIM ने 49 और शरद पवार की एनसीपी ने 19 सीटों पर बढ़त बनाई है. इन रुझानों से साफ है कि राज्य के शहरी और स्थानीय निकाय चुनावों में फिलहाल बीजेपी और महायुति का पलड़ा काफी भारी है.

  • 02:47 PM • 16 Jan 2026

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव: शहरों में महायुति की आंधी, विपक्ष पस्त

    महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए आए रुझानों और नतीजों ने राज्य की सियासी तस्वीर साफ कर दी है. बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने मुंबई, नागपुर और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में जबरदस्त बढ़त बना ली है. देश की सबसे अमीर नगर निगम मुंबई (BMC) में भी बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे पिछले 25 सालों से चला आ रहा ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म होता नजर आ रहा है. ठाणे और नासिक जैसे शहरों में भी भगवा लहर बरकरार है, जहां बीजेपी गठबंधन अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल चुका है. 

  • 02:42 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: बड़े शहरों में महायुति की जबरदस्त बढ़त

    महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. मुंबई, नागपुर और ठाणे जैसे बड़े शहरों में महायुति गठबंधन ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. नागपुर की सभी 151 सीटों के नतीजों में बीजेपी गठबंधन ने 113 सीटें जीतकर एकतरफा बढ़त हासिल की है, जबकि कांग्रेस केवल 30 सीटों पर सिमट गई है. 

    वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है, जहां 208 सीटों के रुझानों में बीजेपी ने 118 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि विपक्षी गठबंधन (UBT+NCP SP) 70 सीटों पर बना हुआ है. 

  • 01:41 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: नागपुर में बीजेपी का दबदबा, मुंबई में बड़ी बढ़त

    महाराष्ट्र के बड़े शहरों में हुए निकाय चुनावों के नतीजों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने एकतरफा बढ़त बना ली है. नागपुर की सभी 151 सीटों के रुझानों में महायुति ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 113 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जबकि कांग्रेस यहां 30 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.

    वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां 227 में से 201 सीटों की स्थिति साफ हो चुकी है, जिसमें बीजेपी गठबंधन 114 सीटों के साथ काफी आगे चल रहा है, जबकि विपक्षी गठबंधन (UBT+NCP SP) 70 सीटों पर बना हुआ है. इसके अलावा ठाणे में भी बीजेपी+ 29 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है. 

  • 01:07 PM • 16 Jan 2026

    महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनावी रुझानों में इस बार भारतीय जनता पार्टी का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है. शहरों के अनुसार ताजा स्थिति देखिए कौन-कहां आगे हैं:

    महायुति का दबदबा (BJP और शिंदे सेना): मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, संभाजीनगर, नवी मुंबई, पनवेल और पिंपरी-चिंचवड जैसे बड़े शहरों में बीजेपी ने अपनी बढ़त बनाए रखी है. ठाणे और कल्याण-डोंबिवली में एकनाथ शिंदे की शिवसेना सबसे आगे चल रही है. इसके अलावा उल्हासनगर, वसई-विरार, मीरा-भायंदर और सोलापूर में भी बीजेपी गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है.

    कांग्रेस की स्थिति: कांग्रेस फिलहाल लातूर, कोल्हापुर और चंद्रपूर में बढ़त बनाए हुए है. भिवंडी में भी कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि अमरावती में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

    अन्य दलों का हाल: अहिल्यानगर (अहमदनगर) में अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) आगे है. जळगाव में बीजेपी और शिंदे सेना मिलकर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि धुळे, जालना, अकोला और इचलकरंजी में भी बीजेपी का पलड़ा भारी है.

    कुल मिलाकर इन रुझानों ने साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में महायुति की लहर है और बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में सामने आ रही है.

  • 01:03 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: मुंबई और नागपुर समेत बड़े शहरों में महायुति का दबदबा, बीजेपी नंबर 1

    महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. अब तक के रुझानों में बीजेपी राज्य की 29 में से 22 नगरपालिकाओं में सबसे आगे चल रही है. मुंबई (BMC) में भी महायुति बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है.

    प्रमुख शहरों के नतीजें देखिए

    मुंबई (BMC): देश की सबसे अमीर महानगरपालिका की 227 सीटों में से अब तक 167 सीटों के रुझान आ चुके हैं. इनमें से बीजेपी गठबंधन 108 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) 57 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है.

    पुणे: पुणे में बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और वह 50 से अधिक वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे है. यहाँ कांग्रेस के प्रशांत जगताप ने कड़े मुकाबले के बाद अपनी जीत दर्ज की है.

    नागपुर: नागपुर में बीजेपी एक बार फिर 'क्लीन स्वीप' की ओर है. यहां कुल 151 सीटों में से बीजेपी 94 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है.

    लातूर: लातूर में समीकरण थोड़े अलग हैं, यहां कांग्रेस गठबंधन 35 सीटों पर बढ़त के साथ आगे है, जबकि बीजेपी 13 सीटों पर बनी हुई है.

    ठाणे में शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी आगे चल रहे हैं, वहीं अहिल्या नगर (अहमदनगर) में अजीत पवार की एनसीपी बढ़त बनाए हुए है.

  • 12:54 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: लातूर में कांग्रेस का दबदबा, बहुमत के साथ बनाई बड़ी बढ़त

    लातूर महानगरपालिका चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने एकतरफा बढ़त बना ली है. ताज़ा रुझानों और नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस यहां जीत की ओर बढ़ रही है और उसने बहुमत का आंकड़ा लगभग छू लिया है. बीजेपी यहां काफी पीछे नजर आ रही है. 

    लातूर की 70 सीटों में से कांग्रेस फिलहाल 35 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी केवल 13 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है. इसके अलावा 'वंचित बहुजन आघाड़ी' ने भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और वह 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) के खाते में फिलहाल 1 सीट जाती दिख रही है, जबकि शिवसेना के दोनों गुटों (उद्धव और शिंदे) का अभी खाता भी नहीं खुल पाया है.

  • 12:37 PM • 16 Jan 2026

    BMC Election Result LIVE: बीजेपी गठबंधन ने लगाया शतक

    मुंबई की कुल 227 सीटों में से अब तक 167 सीटों के रुझान आ चुके हैं. इसमें बीजेपी गठबंधन 102 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे है. उद्धव ठाकरे, शरद पवार और मनसे का गठबंधन (UBT+NCP SP+MNS) 57 सीटों पर बना हुआ है. कांग्रेस गठबंधन के खाते में केवल 3 सीटें दिख रही हैं.

  • 12:32 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra local body elections: मुंबई, पुणे और नागपुर में महायुति की भारी बढ़त

    महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में हो रहे महानगरपालिका चुनावों के रुझानों में बीजेपी गठबंधन (महायुति) ने अपने विरोधियों पर बड़ी बढ़त बना ली है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों में बीजेपी और उसके सहयोगी दल एकतरफा जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.

    मुंबई का हाल (153/227 सीटें): देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, मुंबई में रुझान काफी दिलचस्प हैं. यहां कुल 227 सीटों में से 153 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी गठबंधन 94 सीटों के साथ सबसे आगे चल रहा है. वहीं, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के गठबंधन (UBT + NCP SP) को 53 सीटों पर बढ़त मिली है. कांग्रेस गठबंधन फिलहाल महज 4 सीटों पर सिमटा नजर आ रहा है.

    पुणे की स्थिति (65/165 सीटें): पुणे में भी बीजेपी गठबंधन का दबदबा कायम है. यहां 165 में से 65 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमें से अकेले बीजेपी गठबंधन 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) 6 सीटों पर और कांग्रेस+UBT गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रहा है.

    नवी मुंबई: यहां बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां बीजेपी 29 और शिवसेना 27 सीटों पर आगे है.

    नासिक: नासिक में बीजेपी 10 सीटों पर और शिंदे गुट की शिवसेना 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यहां से एक रोचक अपडेट यह भी है कि जेल से चुनाव लड़ रहे आरपीआई (RPI) उम्मीदवार प्रकाश लोंढे भी आगे चल रहे हैं.

    नागपुर और अन्य शहर: नागपुर में बीजेपी गठबंधन ने बड़ी छलांग लगाते हुए 151 में से 113 सीटों के रुझानों में 78 सीटों पर कब्जा कर लिया है, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. इसके अलावा ठाणे में 34 में से 21 सीटों पर और संभाजीनगर में 57 में से 18 सीटों पर बीजेपी गठबंधन को बढ़त हासिल है. कुल मिलाकर, अब तक के रुझान पूरे राज्य में महायुति की एक बड़ी जीत का संकेत दे रहे हैं.

  • 12:18 PM • 16 Jan 2026

    Maharashtra Municipal Election Result: नागपुर और ठाणे में भी बीजेपी को बढ़त

    नागपुर में भी बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. यहां कुल 151 सीटों में से 113 के रुझान सामने आए हैं, जिनमें से बीजेपी गठबंधन 78 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा पार करता नजर आ रहा है. कांग्रेस यहां 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है, लेकिन अन्य दलों का खाता भी नहीं खुल सका है.

    ठाणे और संभाजीनगर की स्थिति भी बीजेपी के पक्ष में झुकती दिख रही है. ठाणे में 131 में से 34 सीटों के रुझानों में बीजेपी गठबंधन 21 सीटों पर आगे है, जबकि विपक्षी गठबंधन (UBT+MNS+NCP SP) केवल 6 सीटों पर है. वहीं संभाजीनगर में 115 में से 57 सीटों के रुझानों में बीजेपी 18 और शिंदे शिवसेना 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कुल मिलाकर अब तक के रुझानों में महायुति का पलड़ा भारी है और विपक्षी दल काफी पीछे चल रहे हैं.

  • 12:17 PM • 16 Jan 2026

    BMC Election Result LIVE: बीजेपी गठबंधन की भारी बढ़त, मुंबई और नागपुर में विपक्षी पिछड़े

    महाराष्ट्र के बड़े शहरों में नगर निगम चुनाव के रुझान अब काफी साफ होने लगे हैं. मुंबई, नागपुर और ठाणे जैसे बड़े शहरो में बीजेपी गठबंधन (बीजेपी+) एकतरफा बढ़त बनाता हुआ दिख रहा है. मुंबई में जहां 227 में से 153 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं,  जहां बीजेपी गठबंधन 94 सीटों के साथ सबसे आगे है, जबकि उद्धव ठाकरे और शरद पवार की राष्ट्रवादी का गठबंधन 53 सीटों पर अटका हुआ है.

  • 12:04 PM • 16 Jan 2026

    BMC Election Result LIVE: मुंबई वार्ड 165 से कांग्रेस के अशरफ आजमी की बड़ी जीत

    मुंबई के वार्ड नंबर 165 से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है, जहां उनके उम्मीदवार अशरफ आजमी ने शानदार जीत हासिल की है. इस मुकाबले में सबसे बड़ा उलटफेर राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) के साथ हुआ है. यहां से चुनाव लड़ रहे नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक प्रभात को हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने इस वार्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है, जबकि दिग्गज परिवार से जुड़े होने के बावजूद कप्तान मलिक अपनी सीट नहीं बचा पाए.

  • 11:58 AM • 16 Jan 2026

    PUNE Election Result LIVE: पुणे में बीजेपी की एकतरफा बढ़त

    पुणे महानगरपालिका चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है. अब तक मिले रुझानों में बीजेपी ने 52 सीटों पर बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस केवल 6 सीटों पर और कांग्रेस महज 3 सीटों पर आगे चल रही है. शिवसेना के दोनों गुटों (उद्धव और शिंदे) का फिलहाल खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है.

  • 11:55 AM • 16 Jan 2026

    Nashik Election Result LIVE: नासिक में बड़ा उलटफेर, जेल से चुनाव लड़ रहे प्रकाश लोंढे आगे

    नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजों में एक चौंकाने वाला रुझान सामने आ रहा है. आरपीआई (RPI) के उम्मीदवार प्रकाश लोंढे अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त बनाए हुए हैं. प्रकाश लोंढे वर्तमान में जेल में हैं, जेल में रहते हुए चुनाव लड़ना और फिर शुरुआती रुझानों में आगे निकलना चर्चा का विषय बना हुआ है.

     

  • 11:53 AM • 16 Jan 2026

    Nagpur Election Result LIVE: बीजेपी बहुमत के करीब, 50 सीटों पर बनाई बढ़त

    नागपुर महानगरपालिका चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी करीब 50 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के जादुई आंकड़े के करीब पहुंचती नजर आ रही है.

    चुनाव का गणित समझिए:  कुल सीटें: 151

    बहुमत के लिए जरूरी: 76 सीटें

    बीजेपी की वर्तमान स्थिति: 50 सीटों पर बढ़त 

    खास बात: नागपुर में मुख्य मुकाबला महायुति (बीजेपी+) और महाविकास अघाड़ी के बीच है, लेकिन अब तक के रुझानों में बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है.

follow google news