'दुकान में कैमरा लगाया, फिर SPG से झालमुड़ी बनवाया...' पीएम मोदी के वायरल वीडियो पर सीएम ममता बनर्जी का बड़ा दावा

इंद्रजीत कुंडू

• 06:27 PM • 20 Apr 2026

Mamata Banerjee on Modi video: पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी खाने का वायरल वीडियो अब सियासी विवाद बन गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे 'स्क्रिप्टेड ड्रामा' बताते हुए आरोप लगाया कि दुकान में पहले से कैमरा लगाया गया और SPG से झालमुड़ी बनवाई गई. जानिए क्या है पूरा मामला, ममता के आरोप और चुनावी माहौल में बढ़ती सियासी गर्मी.

Mamata Banerjee on Modi video
Mamata Banerjee on Modi video
Google CTA

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां इतनी बढ़ चुकी है कि बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां की. रैली के बाद पीएम ने झारग्राम में एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. लेकिन प्रधानमंत्री का यह अंदाज पश्चिम बंगाल के मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी को रास नहीं आया और अब उन्होंने पीएम पर ही कड़ा निशाना साध दिया है. ममता ने इस पूरे घटनाक्रम को नाटक बताया है. आइए विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

ममता ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और झालमुड़ी दुकानदार विक्रम शॉ के इस मुलाकात को पूरी तरह रचा हुआ नाटक बताया है. उन्होंने कहा कि पहले से ही झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया गया था, फिर SPG से झालमुड़ी बनवाई ताकि ऐसा ड्रामा रचा जा सकें. ममता ने आगे तंज कसते हुए कहा कि, चुनाव के समय कभी वे गुफा में चले जाते है, तो कभी खुद को चायवाला बताने लगते हैं. 

10 रुपए की झालमुड़ी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए यह झालमुड़ी पहले से ही बनाई गई थी. अगर ऐसा नहीं है तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था. उनसे पूछिए ये सब ड्रामा नहीं तो और क्या है.

ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप

ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकी और उन्होंने घेरते हुए कहा कि, ये जहां भी रैली करते है, वहां लोगों को ट्रेनों से लाया जाता है. बाहर से लोगों की भीड़ जुटाई जाती है. उनके पास अपने खुद का जनबल नहीं है और ये सिर्फ दवाब की राजनीति करते है. ममता ने जनता को चुनाव से पहले आगाह करते हुए कहा कि 3 सप्ताह बाद तृणमूल कांग्रेस फिर से एकबार सरकार बनाएगी इसलिए आप लोग ईवीएम पर कड़ी नजर रखें. केंद्रीय बलों को ईवीएम लूटने का काम दिया गया है, इसलिए सतर्क रहें. मुख्यमंत्री ने लोगों से समर्थन के लिए भी अपील की है.

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां

चुनाव को देखते हुए बीजेपी के नेताओं के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व भी जीतने के लिए हर संभव-प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में बीते कल यानी रविवार को पीएम मोदी ने पुरुलिया, मेदिनीपुर और बांकुड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार टीएमसी पर खूब निशाना साधा और दावा किया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

प्रधानमंत्री को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम की एक गलती पड़ गई भारी! जीवन भर रहेगा इस बात का मलाल