Shesh Bharat: चुनावी राज्य को लेकर मणिशंकर अय्यर ने बताया 3-1 का फॉर्मूला, जानें 4 राज्यों को लेकर दिग्गज नेता ने क्या-कुछ कहा?

4 States Election: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करते हुए '3-1 फॉर्मूला' बताया है. जानिए किस राज्य में किसकी जीत की संभावना जताई और क्यों असम में कांग्रेस को मुश्किल बताया गया.

Mani Shankar Aiyar on 4 States Election
चुनावी राज्यों में जीत को लेकर मणिशंकर अय्यर ने रखी अपनी बात(फोटो- न्यूज तक)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की है. न्यूज तक के खास कार्यक्रम में पहुंचे मणिशंकर अय्यर ने कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक समीकरणों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की संभावनाओं का विश्लेषण किया. साथ ही उन्होंने 4 चुनावी राज्यों के लिए 3-1 का फॉर्मूला भी बताया. आइए विस्तार  से जानते है पूरी बात.

Read more!

तमिलनाडु: स्टालिन का दबदबा बरकरार

तमिलनाडु के बारे में अय्यर ने कहा कि वहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने स्टालिन को 'खुले दिल का आदमी' बताते हुए कहा कि उनके गठबंधन में सभी पार्टियां खुश हैं. अय्यर ने बीजेपी की छवि को वहां बेहद खराब बताया और कहा कि एडीएमके कई हिस्सों में बिखर चुकी है. उन्होंने अभिनेता से नेता बने विजय (थलापति विजय) जैसे नए चेहरों पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिनेमा में डांस कर सकते हैं, लेकिन राजनीति में उनकी जगह नहीं दिखती.

केरल: वामपंथियों की हैट्रिक की उम्मीद

केरल को लेकर अय्यर ने चौंकाने वाली बात कही. उन्होंने माना कि वहां लेफ्ट फ्रंट (LDF) ने अच्छा सुशासन दिया है, इसलिए वे तीसरी बार जीत कर आ सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें वहां बीजेपी और खुद उनकी पार्टी कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है.

असम: कांग्रेस के लिए मुश्किल डगर

असम के मुद्दे पर अय्यर काफी निराश नजर आए. उन्होंने स्वीकार किया कि असम में कांग्रेस के लिए जीतना बहुत मुश्किल है. इसका मुख्य कारण उन्होंने प्रद्युत बोरदोलोई जैसे वरिष्ठ नेताओं का आखिरी समय पर पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होना बताया. उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका करार दिया.

बंगाल: ममता की जीत का भरोसा

पश्चिम बंगाल के चुनाव पर अय्यर ने पूरा विश्वास जताया कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में लौटेंगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वहां 'गंदे शब्दों' और 'गलत चीजों' के साथ राजनीति कर रहे हैं, जिसे बंगाल की जनता स्वीकार नहीं करेगी.

अय्यर का फाइनल स्कोर: 3-1

मणिशंकर अय्यर ने अपने विश्लेषण का समापन करते हुए कहा कि इन विधानसभा चुनावों का स्कोर '3-1' रहेगा. यानी तीन राज्यों में विपक्षी पार्टियां जीतेंगी और केवल एक राज्य (असम) बीजेपी के खाते में जा सकता है. 

मेनका गुरुस्वामी बनीं देश की पहली LGBTQ+ सांसद, जानिए कौन हैं वो और क्या है उनकी पूरी कहानी?

    follow google news