कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान आए जेल से बाहर, नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान!

इंद्रजीत कुंडू

• 05:44 PM • 30 Sep 2026

Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें 20 अक्टूबर तक राहत दी है, जिससे वे 6 अक्टूबर के नंदीग्राम उपचुनाव में प्रचार कर सकेंगे. जेल से बाहर आते ही उन्होंने बीजेपी, शुभेंदु अधिकारी और चुनाव प्रचार को लेकर क्या कहा, जानिए पूरी कहानी.

Milan Pradhan Bail
जेल से बाहर आते ही मिलन प्रधान ने शुभेंदु अधिकारी पर बोला हमला
Google CTA

नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में ड्रामा जारी है. इसी बीच 19 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को बुधवार को जमानत मिल गई और वो जेल से बाहर आ गए. कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें 20 अक्टूबर तक कुछ शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है. जेल से बाहर आते ही मिलन प्रधान ने नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर करारा हमला बोला है. इसके अलावा उन्होंने साफ किया है कि उनके पास जितना समय है, उतने में ही वह घर-घर जाकर प्रचार करेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं मिलन प्रधान ने जेल से निकलते हुए क्या कुछ कहा है.

Read more!

बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसिरानी रथ को लेकर कहा कि, हम उस मां हसिरानी रथ का सम्मान करते हैं. लेकिन क्या बीजेपी के पास नंदीग्राम में कोई और नहीं था? नंदीग्राम में तो बीजेपी के पास इतने अच्छे-बड़े नेता है, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा क्यों किया? मिलन प्रधान ने कहा कि नंदीग्राम के लोग अब सच्चाई जान चुके है.

'तीसरी बार गलती नहीं करेगी जनता'

कांग्रेस उम्मीदवार ने आगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि, नंदीग्राम के लोग एक बार, दो बार गलती कर सकते हैं लेकिन वे अब तीसरी बार गलती नहीं करेंगे. नंदीग्राम के लोग रीढ़ की हड्डी सीधी रखकर, डटकर खड़े होंगे और वोट देंगे. वे किसी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे. 

साथ ही उन्होंने बताया उन्हें 2007 के नंदीग्राम में भूमि आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसी भूमि आंदोलन से शुभेंदु बाबू का उदय हुई था, जिसने उन्हें आज की पहचान दिलाई है. इस भूमि आंदोलन में शुभेंदु बाबू भी शामिल है. लेकिन उसी मामले में मुझे जानबूझकर, सुनियोजित तरीके से फंसाया गया और राजनीतिक उद्देश्यों से परेशान किया गया है.

घर-घर जाकर करेंगे प्रचार

बता दें कि नंदीग्राम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को वोटिंग होनी है, वहीं 4 अक्टूबर को प्रचार-प्रसार समाप्त हो जाएगा. ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार के पास केवल 4 ही दिन बचे है. ऐसे में मिलन प्रधान ने कहा है कि वे लोगों के घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे. लोगों से मिलेंगे और सभी बूथों तक प्रचार करने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं मिलन प्रधान के जेल से बाहर आने के बाद अब कांग्रेस ने दावा किया है कि नंदीग्राम में प्रचार कर रहे कांग्रेस के दो कार्यकर्ता माणिक फकीर और सुकृति रंजन बिस्वास को हिरासत में ले लिया गया है.

नंदीग्राम में होने वाले उपचुनाव से पहले 'लिफाफा' को लेकर हंगामा, कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला!