लाइव

Modi Cabinet: पता चल गया कि मोदी सरकार में गडकरी, राजनाथ, शिवराज को क्या मिला

Modi Cabinet : देश की सियासत से जुड़ी सभी जानकारी आप इस ब्लॉग से फटाफट हासिल कर सकते हैं. ताजा अपडेट्स और राजनीति की लेटेस्ट न्यूज को सबसे पहले पढ़ने और देखने के लिए बने रहें न्यूज Tak के साथ.

NewsTak

शुभम गुप्ता

10 Jun 2024 (अपडेटेड: 10 Jun 2024, 07:12 PM)

follow google news

Modi Cabinet :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ली. मोदी सरकार 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 होगी, जिसमें 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे. इनके अलावा 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है. वहीं, 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है. मोदी कैबिनेट 3.0 में ऐसे कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो मोदी सरकार 2.0 में भी मंत्री रहे हैं. कैबिनेट का गठन होने के बाद अब पोर्टफोलियो आवंटित किए जा रहे हैं. सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए बने रहें न्यूज तक के लाइव ब्लॉग के साथ.

Read more!

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 07:33 PM • 10 Jun 2024

    अश्विनी वैष्णव को दो बड़े मंत्रालय मिले

    अश्विनी वैष्णव को दो बड़े मंत्रालय मिले सौंपे गए हैं. उन्हें सूचना विभाग और रेल मंत्री बनाया गया है.

  • 07:31 PM • 10 Jun 2024

    इन मंत्रियों को मिले ये मंत्रालय

    राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है. वहीं अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है. गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय को जिम्मेदारी मिली है. वहीं सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है.

  • 07:30 PM • 10 Jun 2024

    हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय सौंपा गया

  • 07:29 PM • 10 Jun 2024

    जेपी नड्डा बने स्वास्थ्य मंत्री

    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय सौंपा गया

  • 07:25 PM • 10 Jun 2024

    किरेन रिजिजू को पार्लियमेंट तो सीआर पाटिल जल शक्ति मंत्री बने

    सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है. वहीं किरेन रिजिजू को पार्लियमेंट अफेयर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है.

  • 07:21 PM • 10 Jun 2024

    निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय

    निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

  • 07:20 PM • 10 Jun 2024

    राम मोहन नायिडु को सिविल एविएशन मिला

    टीडीपी से सांसद राम मोहन नायडू को सिविल एविएशन मंत्रालय सौंपा गया. 

  • 07:19 PM • 10 Jun 2024

    सर्वानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग

    सर्वानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. 

  • 07:18 PM • 10 Jun 2024

    चिराग पासवान को मिला खेल मंत्रालय

    लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई.

  • 07:17 PM • 10 Jun 2024

    सी आर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय और धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया

    सी.आर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय और धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्री का पदभार सौंपा गया.

  • 07:16 PM • 10 Jun 2024

    जीतन राम मांझी को MSME विभाग

  • 07:14 PM • 10 Jun 2024

    अमित शाह फिर एक बार बने देश के गृह मंत्री

    गांधीनगर से लगातार सांसद बनते आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह को एक बार फिर गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

  • 07:10 PM • 10 Jun 2024

    शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय सौंपा गया

  • 07:08 PM • 10 Jun 2024

    मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय मिला

    हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय मिला, श्रीपद नाइक को ऊर्जा राज्यमंत्री मिला.

  • 06:51 PM • 10 Jun 2024

    नितिन गडकरी को मिला सड़क परिवहन मंत्रालय

    नितिन गडकरी को मिला सड़क परिवहन मंत्रालय, हर्ष  मल्होत्रा और अजय टाम्टा को बनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री

follow google newsfollow whatsapp