बंगाल में किसकी बनेगी सरकार, 6 सीटों पर बड़ा खेला! फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान ने चौंकाया

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी खतरे में है और बीजेपी बहुमत के करीब दिख रही है. असम में एनडीए और तमिलनाडु में डीएमके की जीत का अनुमान है.

Anta by-election Phalodi Satta Bazar
AI PHOTO

न्यूज तक डेस्क

follow google news

phalodi satta bazaar: पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. इसी बीच राजस्थान का चर्चित फलोदी सट्टा बाजार अपने अनुमानों को लेकर चर्चा में है.

Read more!

बंगाल में सबसे बड़ा मुकाबला

294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है. फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को 146-149 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC 140-143 सीटों तक सिमटती दिख रही है.

इस अनुमान में ममता बनर्जी की कुर्सी पर खतरे के संकेत हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी पर सट्टा बाजार ज्यादा भरोसा जता रहा है.

तमिलनाडु में DMK की मजबूत वापसी

234 सीटों वाले तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं. अनुमान बताते हैं कि DMK 140-143 सीटों के साथ बढ़त में है. वहीं AIADMK 45-65 सीटों तक सिमट सकती है. एम. के. स्टालिन की स्थिति मजबूत बताई जा रही है.

असम में NDA का दबदबा कायम

126 सीटों वाले असम में बहुमत का आंकड़ा 64 है. सट्टा बाजार के मुताबिक NDA को 98–100 सीटें मिल सकती हैं. यहां हिमंत बिस्वा सरमा का प्रभाव बरकरार दिख रहा है और स्पष्ट बहुमत की संभावना जताई जा रही है.

पुडुचेरी में कांटे की टक्कर, किंगमेकर फैक्टर अहम

30 सीटों वाले पुडुचेरी में बहुमत के लिए 16 सीटें जरूरी हैं. अनुमान के अनुसार NDA और INDI गठबंधन के बीच करीबी मुकाबला है. एन. रंगास्वामी बढ़त में बताए जा रहे हैं, लेकिन छोटी पार्टियों की भूमिका किंगमेकर की हो सकती है, जिससे सरकार गठन में ट्विस्ट आ सकता है.

केरल में UDF की वापसी के संकेत

140 सीटों वाले केरल में बहुमत का आंकड़ा 71 है. सट्टा बाजार के मुताबिक United Democratic Front को 76-78 सीटें मिल सकती हैं, जबकि Left Democratic Front 62-64 सीटों तक रह सकता है. यहां सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं.

4 मई को आएंगे आधिकारिक नतीजे

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी अनुमान टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के हवाले से लिए गए हैं. आधिकारिक नतीजे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 मई को जारी किए जाएंगे, जिसके बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.

    follow google news