महिला आरक्षण पर घमासान, लोकसभा में बिल गिरने के बाद आज रात देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण पास नहीं हो सका. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे. देशभर में इस मुद्दे पर सियासी माहौल गरम हो गया है.

pm modi
pm modi

न्यूज तक डेस्क

follow google news

महिला आरक्षण को लेकर संसद में जारी तीखी बहस के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा अहम संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका. हालांकि 

Read more!

लोकसभा में क्यों अटक गया महिला आरक्षण बिल

शुक्रवार को केंद्र सरकार संसद में 131वां संविधान संशोधन बिल लेकर आई थी. इस बिल में लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था. इसका मकसद 2029 के आम चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा था.

इस प्रस्ताव पर लोकसभा में करीब 21 घंटे तक लंबी चर्चा चली. इसके बाद मतदान कराया गया. कुल 528 सांसदों ने वोट डाले. इनमें 298 वोट बिल के पक्ष में पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया.

हालांकि, संविधान संशोधन बिल पास करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है. इस हिसाब से 352 वोट चाहिए थे, लेकिन बिल 54 वोटों से पीछे रह गया और पास नहीं हो सका.

संबोधन में क्या हो सकता है खास

हालांकि प्रधानमंत्री के संबोधन का आधिकारिक एजेंडा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर खुलकर बात कर सकते हैं. यह संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा और देशभर की नजरें इस पर टिकी रहेंगी.

 

    follow google news