नीतीश को खींच माला के अंदर लाए PM मोदी फिर बिहार CM ने इधर उधर जाने पर ऐसा कहा कि लगे ठहाके

अभिषेक

• 05:25 PM • 02 Mar 2024

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, '2024 लोकसभा चुनाव में आप 400 सीटों के साथ पीएम बनेंगे.

NewsTak
Google CTA

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के औरंगाबाद में थे. वहां उन्होंने 21 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी  मौजूद रहे. उसी बीच सीएम नीतीश ने कुछ ऐसा कहा जिसपर पीएम मोदी ठहाके लगाकर हंसने लगे. दरअसल नीतीश कुमार बीजेपी के गठबंधन को छोड़ दूसरे के साथ चले जाने फिर बीजेपी के साथ आ जाने को लेकर बोल रहे थे. सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से कहा कि 'आप पहले भी यहां आए लेकिन हम गायब हो गए थे लेकिन अब आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. आइए आपको बताते हैं आखिर और क्या-क्या कहा नीतीश कुमार ने. 

Read more!

आप ही के साथ रहेंगे: नीतीश कुमार पीएम मोदी से 

अपने भाषण में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि, 'बहुत सारा काम जो चल रहा है, वो मोदी जी तेजी से कराएंगे' जिसपर पीएम हंसने लगे. फिर सीएम नीतीश ने भी मुस्कुराते हुए कहा, 'आप जो आए हैं यहां, इसका हमलोगों को बहुत खुशी की बात है, आप पहले आए थे और इधर हम गायब हो गए थे.  हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. हम रहेंगे आप ही के साथ ही. ये सब बातें सुनकर पीएम मोदी ठहाके मार कर हंसने लगें. 

हम चाहते हैं कि आप 400 सीटों से जीते 

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, '2024 लोकसभा चुनाव में आप 400 सीटों के साथ पीएम बनेंगे. आप बिहार में काम करते रहेंगे और हम आपको क्रेडिट देते रहेंगे. मोदी-मोदी के नारों के बीच सीएम ने आगे कहा कि, हम चाहते हैं की सबकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो और सब लोग खूब आगे बढ़े. आज मुझे बड़ी खुशी है कि प्रधानमंत्री जी आए हैं और हम लोग को पूरा भरोसा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी बिहार आते रहेंगे, यह तो खुशी की बात है. दूसरी बात है कि इस बार का जो चुनाव होने वाला है इसमें कम से कम 400 सीट आप जीतिएगा. हमको पूरा भरोसा है इसलिए बाकी जो सब लोग इधर-उधर कर रहा है, कहीं कुछ नहीं होगा.

वैसे आपको बता दें कि, नीतीश कुमार पहले बीजेपी के NDA गठबंधन में थे. साल 2022 में नीतीश कुमार ने NDA छोड़ लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाकर प्रदेश में सरकार बना ली थी. फिर बीते दिनों उन्होंने महागठबंधन और विपक्षी गठबंधन INDIA को अलविदा कहते हुए फिर एकबार बीजेपी से जा मिलें और आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं. 

आप भी देखिए नीतीश कुमार का वह वीडियो-