Poll of Polls Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के पोल ऑफ पोल्स में कौन है आगे बीजेपी या कांग्रेस, देखिए

देवराज गौर

• 01:51 PM • 30 Nov 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए 7 नवंबर को मतदान के बाद प्रदेश की जनता बेसब्री से एग्जिट पोल (Chhattisgarh Assembly Election Exit poll 2023) का इंतजार कर रही है.

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के बाद देखिए पोल्स ऑफ पोल्स में कौन है आगे
छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के बाद देखिए पोल्स ऑफ पोल्स में कौन है आगे
Google CTA

Poll of Polls 2023 for Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए 7 नवंबर को मतदान के बाद प्रदेश की जनता बेसब्री से एग्जिट पोल (Chhattisgarh Assembly Election Exit poll 2023) का इंतजार कर रही है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौनसी पार्टी सरकार बनाने जा रही है और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने वाली है? अब एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी होने के साथ ही पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls) भी आ गया है. कई एजेंसियों ने अपने पोल्स जारी कर दिए हैं. हमने उन सभी एजेंसी के पोल्स को एक साथ लाकर आपको पोल ऑफ पोल्स दिखा रहे हैं. जिसने हैरान करने वाले आंकड़े पेश किए हैं.

Read more!

छत्तीसगढ़ः पोल ऑफ पोल्स में कौन आगे

जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था वैसे ही नतीजे पोल ऑफ पोल्स में भी दिखाए गए हैं. पोल ऑफ पोल्स के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बघेल ने फिर वापसी के साथ कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आ रही है. वहीं बीजेपी को विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ेगी.

Chhattisgarh Exit Poll: Poll of Polls 2023

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 40-50, बीजेपी 36-40 और अन्य को 1-5 सीटें मिल रही हैं.

न्यूज 18-जन की बात के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस आगे है जिसमें कांग्रेस को 42-53 और बीजेपी को 34-45 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 1-3 सीटें जा रही हैं.

TV9-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस बीजेपी से आगे दिख रही है. कांग्रेस को जहां 41-53, तो वहीं बीजेपी केवल 36-38 सीटें पाते दिख रही है. अन्य के खाते में भी 0-4 सीटें जा सकती हैं.

रिपब्लिक-मेट्राइज के पोल्स में कांग्रेस को 44-52, बीजेपी को 34-42 और अन्य को 0-2 सीटें मिल रही हैं.

एबीपी सी वोटर के पोल्स के मुताबिक भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ही सत्ता की सीढ़ी चढ़ती हुई दिख रही है. जिसमें कांग्रेस को 41-53, बीजेपी को 36-48 और अन्य को 1-4 सीटें मिल रही हैं.

यानी पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज्य में फिर से सरकार बना रही है.

2018 में किसको कितनी सीटें मिलीं?

2018 के चुनाव में अधिकतर एजेंसीज के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाया गया था. जब चुनावी नतीजे आए तो यह बात सही भी निकली. 2018 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 68 सीटें मिलीं. बीजेपी को 15, JCC+BSP को 7 और अन्य के खाते में शून्य सीट गई थी.