'टीवी के बयानबाजों का जवाब देकर उनको जरूरत से ज्यादा सम्मान देना नहीं चाहता' नतीजों के बाद पीके का पहला रिएक्शन 

अभिषेक

• 05:21 PM • 05 Jun 2024

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि आज जो टीवी पर राजनीतिक दलों के नेता बयानबाज बने हुए है उनके आकाओं के आका बैठकर हमसे सलाह लेते रहे हैं कि, हम कैसे चुनाव लड़ें? मैं उनकी बातों का जवाब देकर उनको जरूरत से ज्यादा सम्मान देना नहीं चाहता.

NewsTak
Google CTA

Prashant Kishor: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन आया है. हालांकि उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कोई बात नहीं की लेकिन बिहार की सियासत को लेकर कई बड़ी बातें बोली है. प्रशांत किशोर ने कहा कि आज जो टीवी पर राजनीतिक दलों के नेता बयानबाज बने हुए है उनके आकाओं के आका बैठकर हमसे सलाह लेते रहे हैं कि, हम कैसे चुनाव लड़ें? मैं उनकी बातों का जवाब देकर उनको जरूरत से ज्यादा सम्मान देना नहीं चाहता. जहां तक बात दूसरे-तीसरे मोर्चे की हो रही है, तो आप इतनी समझ रखिए कि, अगर मैं बिहार में कोई दल या मोर्चा बनाऊंगा तो वही एक मोर्चा बिहार में बचेगा दूसरा कोई नहीं बचेगा. आइए आपको बताते हैं पीके ने और क्या-क्या कहा. 

Read more!

'मैंने जो काम किया है वो दुनिया के सामने है'

पीके ने कहा कि, अगर जन सुराज दल बनता है तो आप देखिएगा एक ही दल बचेगा इसके अलावा कोई दल नहीं बचेगा. लोगों को एहसास नहीं है कि, मैं कितनी बड़ी व्यवस्था बना रहा हूं. मैंने काम छोड़ा है उसकी समझ नहीं छोड़ी है. मैंने जो अपने जीवन में काम किया है उसमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है वो देश के सामने है. नीतीश कुमार ही क्यों मैंने मोदी के लिए भी काम किया है इसके अलावा 10 राज्यों में चुनाव जितवाए हैं. 

मैंने जो कुछ भी किया अपने दम पर किया 

प्रशांत किशोर ने कहा कि, मैंने जो कुछ भी किया उसे अपने स्तर पर किया हमारे पिताजी ने मुझे नहीं कर के दिया था. नीतीश कुमार मुझे क्या धन देंगे? अगर मुझे धन चाहिए ही होगा तो इतने बड़े-बड़े राज्यों में सरकारें बनी हैं, जिसको बनाने में मैंने कंधा लगाया है. नीतीश कुमार की पार्टी के पास इतना पैसा नहीं कि, वो मुझे धन देंगे. मैंने जो काम किया है डंके की चोट पर किया है अपनी समझ अपनी ज्ञान से किया है. मैं जो काम करता था उससे पूरे देश में इस विधा को खड़ा किया है इससे पहले उसके बारे में देश में कोई जानता भी नहीं था कि, ये भी कोई विधा है. आज देश में 20 हजार से ज्यादा बच्चे इस तरह के काम को कर रहे हैं. 

क्या रहे लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे ये भी जानिए 

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और बीजेपी 400 सीटों का दावा कर रहे थे. नतीजों में NDA को 292 INDIA को 234 और अन्य को 17 सीटें मिली है. वहीं बात अगर पार्टियों को करें तो बीजेपी को 240, कांग्रेस को 99, समाजवादी पार्टी को 37, तृणमूल कांग्रेस को 29 और DMK को 22 सीटें मिली. हालांकि बीजेपी के NDA गठबंधन के पास बहुमत है लेकिन बीजेपी की सीटों में हुई इतनी बड़ी कमी ने पार्टी और पीएम मोदी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए है. दोनों गठबंधन अब अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे है. आज दोनों गठबंधनों की बैठक् होनी है जिसके बाद सरकार को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी.